फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohanlal: साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी अदाकारी का जादू बिखरे चुके हैं मोहनलाल, इन हिंदी फिल्मों में किया काम

Wed, 26 Mar 2025 04:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Mar 2025 04:54 PM IST
सार

Mohanlal Hindi Movies: मोहनलाल ने अपनी अदाकारी का जादू न केवल साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी बिखेरा है। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। आइए उनकी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानते हैं..

विज्ञापन
L2 Empuraan Movie Actor Mohanlal Hindi Movies Company Aag Tezz Halla Bol
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह साउथ सुपरस्टार सिर्फ मलयालम सिनेमा के ही नहीं, बल्कि हिंदी फिल्मों के भी जाने-माने नाम हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। आइए उनकी कुछ चुनिंदा हिंदी फिल्मों पर नजर डालते हैं।


Actresses Pregnancy: सिर्फ अथिया ही नहीं इन पांच एक्ट्रेस के घर भी आई खुशखबरी; कुछ के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

L2 Empuraan Movie Actor Mohanlal Hindi Movies Company Aag Tezz Halla Bol
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
कंपनी

‘कंपनी’ मोहनलाल की सबसे मशहूर हिंदी फिल्मों में से एक है। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। इसमें मोहनलाल ने श्रीनिवास नाम के एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया, जो अंडरवर्ल्ड की दुनिया से टक्कर लेता दिखता है। उनका किरदार बेहद संजीदा और गहराई वाला था। इस फिल्म में अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे भी थे, लेकिन मोहनलाल की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा था।
Kunal Kamra New Video: विवादों के बीच कुणाल कामरा ने शेयर किया नया वीडियो, जानिए किसे बुलाया 'साड़ी वाली दीदी'

L2 Empuraan Movie Actor Mohanlal Hindi Movies Company Aag Tezz Halla Bol
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @Mohanlal
आग

राम गोपाल वर्मा की ‘आग’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1975 की सुपरहिट ‘शोले’ का रीमेक थी। इसमें मोहनलाल ने इंस्पेक्टर नरसिम्हा का रोल निभाया था, जो मूल फिल्म में संजीव कुमार के ठाकुर के किरदार से प्रेरित था। फिल्म को भले ही सफलता नहीं मिली, लेकिन मोहनलाल की एक्टिंग की तारीफ जरूर हुई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे बड़े सितारे थे। फिर भी मोहनलाल ने अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
L2 Empuraan Movie Actor Mohanlal Hindi Movies Company Aag Tezz Halla Bol
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
तेज

‘तेज’ साल 2012 में रिलीज हुई एक एक्शन फिल्म थी। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इस फिल्म में भी मोहनलाल पुलिसवाले के किरदार में थे।   फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांच का तड़का था। कैमियो रोल होने के बावजूद मोहनलाल ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को काफी प्रभावित किया था।

विज्ञापन
L2 Empuraan Movie Actor Mohanlal Hindi Movies Company Aag Tezz Halla Bol
मोहनलाल का स्वैग है निराला - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
हल्ला बोल

‘हल्ला बोल’ साल 2008 में रिलीज हुई एक सोशल ड्रामा फिल्म थी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोहनलाल ने एक छोटा लेकिन अहम रोल में दिखे थे। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिाक में थे। हालांकि, मोहनलाल ने अपने सीमित स्क्रीन टाइम में भी गहरी छाप छोड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed