{"_id":"6a3ff5566415d56e3608543d","slug":"maa-inti-bangaaram-box-office-collection-day-9-samantha-ruth-prabhu-total-earning-2026-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maa Inti Bangaaram: 50 करोड़ से बस इतनी दूर 'मां इंटी बंगारम' की कमाई, जानें नौवें दिन किया कितना कलेक्शन?","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Maa Inti Bangaaram: 50 करोड़ से बस इतनी दूर 'मां इंटी बंगारम' की कमाई, जानें नौवें दिन किया कितना कलेक्शन?
Sat, 27 Jun 2026 09:38 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:38 PM IST
सार
Maa Inti Bangaaram Collection Day 9: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे 'मां इंटी बंगारम' ने काफी कम कलेक्शन किया है। जानिए फिल्म की शनिवार की कमाई।
विज्ञापन
मां इंटी बंगारम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्में अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस बीच साउथ की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि फिल्म को वीकएंड का फायदा नहीं मिला है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है।
मां इंटी बंगारम ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
'मां इंटी बंगारम' का टोटल कलेक्शन
सामंथा रुथ प्रभु की अदाकारी वाली फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की कमाई दूसरे वीकएंड पर घटी है। आज शनिवार को खबर लिखे जाने तक इसने 2.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। एक हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 41.27 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म 'मां इंटी बंगारम'
- फोटो : सोशल मीडिया
'मां इंटी बंगारम' की अब तक की कमाई
- फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ रुपये से खाता खोला।
- दूसरे दिन इसने 7.65 करोड़ रुपये की कमाई की।
- तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा 10.10 करोड़ रुपये हुई।
- चौथे दिन फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- वहीं पांचवें दिन इसका कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपये रहा।
- छठे दिन इसने 2.50 करोड़ रुपये कमाए।
- सातवें दिन फिल्म की कमाई 2.65 करोड़ रुपये हुई।
- आठवें दिन इस फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां इंटी बंगारम टीजर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
इन फिल्मों से है मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला पर ‘कॉकटेल 2’ और नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से है। ‘कॉकटेल 2' ने नौवें दिन 2.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'वेलकम टू द जंगल' ने आज 12.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर 'मां इंटी बंगारम' की कमाई पर पड़ा है।

मां इंटी बंगारम
- फोटो : X
क्या है फिल्म की कहानी?
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। मगर परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में मोड़ आता है।