बीते काफी दिनों से महेश बाबू की बेटी सितारा मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, 11 साल की सितारा ने वह काम कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े और नामी स्टार किड्स नहीं कर पाए। दरअसल, साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी हाल ही में टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टारकिड बनीं। वह एक प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर हैं और 4 जुलाई को उनका एक विज्ञापन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखाया गया था। जहां अभी इसकी चर्चा बंद भी नहीं हुई थी कि अब सितारा को लेकर एक और धमाकेदार खबर आ रही है। चलिए जानते हैं क्या है वह खबर...
Sitara: महेश बाबू की बेटी सितारा ने टाइम्स स्क्वायर विज्ञापन के लिए ली मोटी रकम! फीस सुन चौंक जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश बाबू यूं तो हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं, लेकिन बीते काफी समय से वह अपनी काबिल बेटी की वजह से लाइमलाइट बटोर रहे हैं। वह सितारा की वजह से न केवल सुर्खियों में हैं बल्कि गर्व भी महसूस कर रहे हैं। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की महज 11 साल की बेटी सितारा ने सारा अली खान, जान्हवी कपूर सहित सभी स्टार किड्स को पीछे छोड़ दिया है। गौरवान्वित महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने विज्ञापन के जगमगाते टाइम्स स्क्वायर की बहुत सी तस्वीरें साझा की थी और उन्होंने अपनी लाडली बेटी के लिए सोशल मीडिया पर हार्दिक नोट भी लिखा था।
जहां टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टार किड बनने के बाद सितारा को सभी बधाई दे रहे हैं, वहीं अब इस विज्ञापन के महेश बाबू की बेटी द्वारा ली गई फीस को लेकर खबरें आ रही हैं। ये खबरें भी सभी को चौंका रही हैं और एक बार फिर सितारा का नाम सुर्खियों में ले आई हैं। बताया जा रहा है कि सितारा ने टाइम्स स्क्वायर पर दिखाए गए विज्ञापन के लिए मोटी रकम चार्ज की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सितारा को ब्रांड ने इस विज्ञापन के लिए एक करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम दी थी।
BB OTT 2: साइरस ब्रोचा की खराब हालत देख पुराने दिनों में गुम हुईं आरती सिंह, अभिनेत्री ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
महेश बाबू ने बिलबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'टाइम्स स्क्वायर को रोशन करना!! तुम पर बहुत गर्व है...मेरी फायर क्रैकर। ऐसे ही चमकती रहो।' एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों ने भी कमेंट कर सितारा को बधाई दी थी। इसके साथ ही उनकी मां नम्रता शिरोडकर ने भी कमेंट कर अपनी लाडली पर प्यार बरसाया था।
Lighting up the Times Square!! 💥💥💥 So so proud of you my fire cracker ♥️♥️♥️ Continue to dazzle and shine!! 😘😘😘 #SitaraGhattamaneni pic.twitter.com/3ALO0HGNMy
सितारा सोशल मीडिया पर भी सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। सितारा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं। वह अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स का मनोरंजन करने के लिए नियमित रूप से डांस रील्स और तस्वीरें साझा करती हैं। सितारा मॉडलिंग में भी खासा एक्टिव हैं। इस साथ ही वह पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं।
Hayley Atwell: टॉम क्रूज को 'अंकल' बुलाकर हेले ने डेटिंग की अफवाहों पर लगाया ब्रेक, इन बातों को बताया अजीब