फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu : 'SSMB28' के पोस्टर में दिखा महेश बाबू का किलर अंदाज, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म देगी दस्तक

Mon, 27 Mar 2023 12:17 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 27 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
mahesh babu starrer ssmb28 poster got released actor shared post announces release date of film know the story
महेश बाबू - फोटो : Instagram

साउथ फिल्म इंटस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म 'SSMB28' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया है। महेश बाबू के फैंस फिल्म का पोस्टर देखकर काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

mahesh babu starrer ssmb28 poster got released actor shared post announces release date of film know the story
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

 एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'SSMB28' का धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है। शेयर किए गए इस पोस्टर में एक्टर काफी डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। मुंह में सिगार दबाए उनका यह दबंग लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के पोस्टर में उनके सामने लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। एक्टर ने पोस्टर को कैप्शन देते हुए फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया है। महेश बाबू स्टारर 'SSMB28'13 जनवरी साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)

 

mahesh babu starrer ssmb28 poster got released actor shared post announces release date of film know the story
महेश बाबू और नम्रता - फोटो : social media

फिल्म के पोस्ट पर महेश बाबू के फैंस जमकर लाइक और  कमेंट कर रहे हैं, वहीं, अभिनेता के इस पोस्ट पर उनकी वाइफ नम्नता शिरोडकर का रिएक्शन सामने आया है। 'SSMB28' के पोस्टर को लाइक करते हुए उन्होंने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी बनाते हुए उनके किलर लुक की तारीफ की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
mahesh babu starrer ssmb28 poster got released actor shared post announces release date of film know the story
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'SSMB28' टॉलीवुड की बिग बजट फिल्म है। इस फिल्म को साउथ के जाने माने प्रोड्यूसर राधाकृष्ण प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन त्रिविकर श्रीनिवास कर रहे हैं। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
mahesh babu starrer ssmb28 poster got released actor shared post announces release date of film know the story
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश बाबू सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' के निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम करने जा रहे हैं। बता दें कि एक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB29'में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महेश बाबू अपनी इस फिल्म के लिए लंबी वर्कशॉप करेंगे, जो इस साल के आखिर तक शुरू की जाएगी साथ ही तकरीब छह महीने तक चलेगी।

यह भी पढ़ें-  Alia-Jr NTR: इस वजह से जूनियर एनटीआर ने किया आलिया भट्ट का शुक्रियाअदा, सुर्खियों में एक्ट्रेस का रिएक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed