साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर बाहर आ रही हर छोटी-बड़ी जानकारियों पर फैंस प्रमुखता से नजर बनाए हुए हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। आज, दिवाली के मौके पर राम चरण की आगामी फिल्म के टीजर रिलीज की जानकारी निर्माताओं द्वारा साझा की गई है।
Game changer 'गेम चेंजर' के टीजर रिलीज को लेकर निर्माताओं ने दी जानकारी, जारी किया राम चरण का दमदार पोस्टर
Game changer teaser: इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'गेम चेंजर' को लेकर निर्माताओं ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। दिवाली के मौके पर निर्माताओं ने पोस्टर साझा कर फिल्म के टीजर रिलीज डेट का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 नवंबर को जारी होगा टीजर
Happy Diwali Folks 😎💥
आज, 31 अक्तूबर को दिवाली के मौके पर, फिल्म निर्माताओं ने अभिनेता के फैंस को रोमांचक जानकारी दी है। निर्माताओं ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिल्म का टीजर 9 नवंबर, 2024 को रिलीज होगा। इसकी घोषणा के साथ एक आकर्षक पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें चरण को धोती पहने हुए दिखाया गया है। राम चरण इस पोस्टर में आत्मविश्वास से भरपूर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह रेलवे ट्रैक पर बैठे नजर आ हैं और उनके चारों ओर हारे हुए गुंडे जख्मी हालत में पड़े हुए हैं। अभिनेता के फैंस के लिए निश्चित ही ये पोस्टर मुस्कुराहट लाने वाला है।
Celebrate #GameChangerTeaser from Nov 9th 🧨🔥#GameChanger In cinemas near you from 10.01.2025! pic.twitter.com/Y5pbNNftdu
बीते दिनों भी जारी हुआ था दमदार पोस्टर
దసరా శుభాకాంక్షలతో!
फिल्म को लेकर निर्माता लगातार दर्शकों के बीच उत्सुकता जगाते रहे हैं। कुछ समय पहले भी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का एक पोस्टर साझा किया गया था। इस पोस्टर में राम चरण एक आईएएस अधिकारी के रूप में ड्यूटी पर तैनात दिखाया गया है और भीड़ उनकी तरफ घातक हथियार लेकर दौड़ती हुई नजर आ रही है। इस पोस्टर ने भी फैंस के बीच फिल्म की उत्सुकता को बढ़ाने का काम किया था।
தசரா நல்வாழ்த்துக்களுடன்!
दशहरा की शुभकामनाएं!#GameChanger Worldwide In Cinemas On January 10th ❤️🔥✊🏼 pic.twitter.com/gdVnEkytLv
भूल भुलैया 3 की मंजूलिका ने भी दी दिवाली की शुभकामनाएं
रिलीज डेट में लगातार हुआ बदलाव
गेम चेंजर की रिलीज डेट को लेकर काफी संशय रहा है। फिल्म की रिलीज डेट में भी काफी बार बदलाव किया गया है। कई तरह के संशय के बाद बताया जा रहा था कि फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी, लेकिन आखिरकार उसे बदल इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। निर्माताओं ने जानकारी दी कि फिल्म अब 10 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। इस दौरान कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि निर्देशक शंकर ने हाल ही में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया है, अब वे कुछ सीन से खुश नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निर्माता अब फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे एक संक्षिप्त शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। इसी कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।
दिल राजू के लिए है काफी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' निर्माता के रूर में दिल राजू के लिए काफी महत्वाकांक्षी फिल्म है। इस फिल्म में संगीत थमन ने दिया है, जबकि छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।
Riteish Deshmukh-Genelia Diwali: रितेश-जेनेलिया ने दिवाली पर कि मस्ती, साझा किया हंसी-मजाक से भरा वीडियो