फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nithiya Sasi: ब्लैकमेलिंग के आरोप में निथिया ससी गिरफ्तार, मलयालम अभिनेत्री पर जबरन वसूली करने का भी आरोप

Fri, 28 Jul 2023 11:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 28 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Malayalam actress and her friend arrested for blackmailing 75 year old man over bold photos
निथिया ससी - फोटो : social media

देशभर में हनी ट्रैपिंग के हजारों केस सामने आते रहते हैं। इस मुद्दे पर कई फिल्में भी बनाई जा चुकी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रियल लाइफ में एक ऐसा केस सामने आया है जिसमें सिनेमा जगत की एक अभिनेत्री का नाम सामने आया है। दरअसल, मलयालम अभिनेत्री निथिया ससी और उनका दोस्त को एक 75 वर्षीय व्यक्ति को हनी-ट्रैप में फंसाने और उससे 11 लाख रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Malayalam actress and her friend arrested for blackmailing 75 year old man over bold photos
निथिया ससी - फोटो : social media

अभिनेत्री निथिया ससी और उनके बीनू नाम की दोस्त ने कथित तौर पर सेना से रिटायर हुए 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की कुछ न्यूड तस्वीरों का इस्तेमाल करके उन्हें ब्लैकमेल किया। अभिनेत्री निथिया ससी पथानामथिट्टा की मूल निवासी हैं और बीनू कोल्लम के परवूर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस बुजुर्ग शख्स से किराए पर घर लेने के इरादे से उसके संपर्क में आई थी। अभिनेत्री ने कथित तौर पर उसके साथ अश्लील तस्वीरें खींचीं और बाद में उसे ब्लैकमेल कर उनसे 25 लाख रुपये की मांग की। 

Malayalam actress and her friend arrested for blackmailing 75 year old man over bold photos
निथिया ससी - फोटो : social media

पुलिस के पास कंप्लेन करने आए शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर अपनी शिकायत में कहा कि अभिनेत्री ने उसे घर के अंदर डराया और उसके साथ में न्यूड तस्वीरें क्लिक करने से पहले उन्हें निर्वस्त्र कर दिया। उन तस्वीरों को क्लिक करने में निथिया का दोस्त भी शामिल था। पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री ने कथित तौर पर उसे पैसे नहीं देने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी भी दी और इसके डर से पीड़ित ने आरोपी को 11 लाख रुपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malayalam actress and her friend arrested for blackmailing 75 year old man over bold photos
निथिया ससी - फोटो : social media
पीड़ित ने 18 जुलाई को परवूर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जब अभिनेत्री और उनके दोस्त ने उससे और पैसे ऐंठने की कोशिश की। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या अभिनेत्री और उनका दोस्त बीनू पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुके हैं। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Filmy Wrap: आगे खिसक सकती है OMG 2 की रिलीज और एमी अवॉर्ड्स देखने के लिए करना होगा इंतजार! पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
Malayalam actress and her friend arrested for blackmailing 75 year old man over bold photos
निथिया और उनका दोस्त बीनू - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री निथिया ससी एक वकील हैं जो अभिनय में रुचि रखती हैं। निथिया ने मलयालम टीवी के एक लोकप्रिय शो में भी काम किया है। 

Bollywood: बॉलीवुड की इन फिल्मों में नहीं है एक भी गाना, कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर साबित हुईं हिट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed