सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Divyenndu: राम चरण की फिल्म का बढ़ा भौकाल, 'आरसी 16' में हुई 'मुन्ना भैया' की एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Nov 2024 12:13 PM IST
सार

राम चरण की आगामी फिल्म आरसी 16 में दिव्येंदु शर्मा की एंट्री हो गई है। फिल्म के निर्देशक ने सोशल मीडिया पर उनका खास अंदाज में स्वागत किया है।
 

विज्ञापन
Mirzapur fame actor Divyenndu to Star in Ram Charan Buchi Babu Sana Film RC 16
राम चरण, दिव्येंदु शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

तेलुगु सुपरस्टार राम चरण अपनी आगमी फिल्म आरसी 16 (अस्थाई नाम) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर के नजर आने की चर्चा बीते कुछ समय से काफी ज्यादा चल रही थी। इस बीच इस फिल्म में अब एक और सितारे की एंट्री हो गई है। वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना भैया का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु अब राम चरण के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 

Trending Videos
Mirzapur fame actor Divyenndu to Star in Ram Charan Buchi Babu Sana Film RC 16
मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दिव्येंदु शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में हुई मुन्ना भैया की एंट्री

हाल ही में निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। वृद्धि सिनेमाज के आधिकारिक एक्स पेज पर दिव्येंदु के फिल्म में काम करने की पुष्टि की गई है। साथ ही, निर्माताओं ने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म में उनके लिए खास तरह का किरदार तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur fame actor Divyenndu to Star in Ram Charan Buchi Babu Sana Film RC 16
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माताओं ने दी जानकारी

इस एक्स पोस्ट में दिव्येंदु खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेता के फोटो के साथ पोस्ट में लिखा है, "हमारे पसंदीदा 'मुन्ना भैया', उनके लिए खास तौर पर तैयार की गई शानदार भूमिका में बड़े पर्दे पर छाएंगे।" इस पोस्ट पर लोग काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए और उन्होंने दिव्येंदु को राम चरण के साथ पर्दे पर देखने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की।

Mirzapur fame actor Divyenndu to Star in Ram Charan Buchi Babu Sana Film RC 16
बुची बाबू सना - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक ने किया खास अंदाज में स्वागत

फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने भी फिल्म में उनकी एंट्री पर खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, हमारे और आपके भैया....मुन्ना भैया...फिल्म में आपका स्वागत है...आइए धमाल मचाते हैं।"

विज्ञापन
Mirzapur fame actor Divyenndu to Star in Ram Charan Buchi Babu Sana Film RC 16
आरसी 16 - फोटो : एक्स: @BuchiBabuSana
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है 'आरसी 16'

'आरसी 16' की बात करेंं तो इसे एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म माना जा रहा है। हाल ही में मैसूर जाते हुए राम चरण की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कथित तौर पर 'आरसी 16' की शूटिंग 22 नवंबर को मैसूर में शुरू हुई थी। फिल्म में एआर रहमान का संगीत लोगों को सुनने को मिलेगा। बुची बाबू सना 'रंगस्थलम' और 'उप्पेना' जैसी शानदार फिल्में लिख चुके हैं। यही वजह है कि फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
I Want To Talk: अभिषेक बच्चन ने शूजित सरकार से कह दी ऐसी बात, 'आप चाहते हैं मैं ज्यादा खाकर और बड़ा दिखूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed