सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

South Cinema: ‘साहो’ और ‘राधेश्याम’ बनाने वाली कंपनी का आर्थिक संकट गहराया, दो बड़ी फिल्मों से पैर वापस खींचे

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Nov 2024 09:00 AM IST
सार

फिल्म ‘सलार पार्ट वन’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ की कामयाबी से पहले अभिनेता प्रभास ने तीन बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में ‘साहो’, ‘राधेश्याम’ और ‘आदिपुरुष’ दीं। प्रभास की फिल्मों में  मोटी रकम का निवेश करने वाली कंपनी यूवी क्रिएशंस की हालत ठीक नहीं है।

विज्ञापन
Saaho Radhe Shyam movies Production company UV creations Faces Financial Crisis Pulls Out of Two Major Films
साहो, राधेश्याम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों में  मोटी रकम का निवेश करने वाली कंपनी यूवी क्रिएशंस की हालत ठीक नहीं है। चर्चा यही है कि इस प्रोडक्शन कंपनी की जो सूरत ए हाल है, उसके चलते ये कभी भी बंद हो सकती है। प्रभास की फ्लॉप फिल्मों के चलते ये महासंकटकंपनी पर आया है और उसकी निर्माणाधीन फिल्म ‘विश्वंभरा’ को लेकर भी अब कुछ भी तय नहीं है। इसके चलते कंपनी की दो नई फिल्मे संकट में हैं।
Trending Videos
Saaho Radhe Shyam movies Production company UV creations Faces Financial Crisis Pulls Out of Two Major Films
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘सलार पार्ट वन’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ की कामयाबी से पहले अभिनेता प्रभास ने तीन बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में ‘साहो’, ‘राधेश्याम’ और ‘आदिपुरुष’ दीं। ‘आदिपुरुष’ में पैसा मुंबई की कंपनी टी सीरीज ने लगाया और कंपनी के पास यूट्यूब से होने वाली करोड़ों की कमाई की वजह से इस फिल्म के फ्लॉप होने का झटका वह झेल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saaho Radhe Shyam movies Production company UV creations Faces Financial Crisis Pulls Out of Two Major Films
साहो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन, प्रभास की बाकी दोनों मेगाबजट फिल्मों ‘साहो’ और ‘राधेश्याम’ में पैसा लगाने वाली साउथ की कंपनी यूवी क्रिएशंस किसी भी दिन बोरिया बिस्तर बांध सकती है। इस कंपनी की एक बड़ी फिल्म ‘विश्वंभरा’ रिलीज की कतार में हैं और इसके तमाम राइट्स अब तक बिके नहीं हैं। इसके अलावा कंपनी ने दो और फिल्मों की बातें वरुण तेज और गोपीचंद के साथ शुरू की थी। 

Saaho Radhe Shyam movies Production company UV creations Faces Financial Crisis Pulls Out of Two Major Films
राधेश्याम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरुण तेज की इस साल की दोनों फिल्में ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’  और ‘मटका’ फ्लॉप हो चुकी हैं और इसके चलते यूवी क्रिएशंस ने उनकी अगली फिल्म ‘कोरियन कनकराजू’ में पैसा लगाने से इन्कार कर दिया। हालांकि सूत्र बताते हैं कि यूवी क्रिएशंस के पास नई फिल्में शुरू करने के लिए पैसा ही नहीं है। 

विज्ञापन
Saaho Radhe Shyam movies Production company UV creations Faces Financial Crisis Pulls Out of Two Major Films
राधेश्याम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसी के चलते गोपीचंद वाली फिल्म जो कि ‘राधेश्याम’ के निर्देशक के साथ बननी थी, वह भी शुरू नहीं हो सकी है। यूवी क्रिएशंस ने इस फिल्म में भी रकम लगाने में असमर्थता जता दी है। बताते हैं कि अब इन दोनों फिल्मों का निर्माण 70 एमएम एंटरटेनमेंट नामक कंपनी करेगी।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने इस वजह से बॉलीवुड में काम न करने का किया था फैसला, 'पुष्पा' का मुंबई में बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed