बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज आज यानी 26 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका असली नाम प्रकाश राय है। साल 1994 में उन्होंने तमिल फिल्म 'ड्यूट' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। फिल्मों में आने से पहले प्रकाश एक थिएटर आर्टिस्ट थे। एक्टर फिल्मों में अक्सर निगेटिव किरदार में नजर आते हैं। नकारात्मक किरादार करने के बावजूद भी एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है उनके फैंस उन्हें विलेन के रोल में काफी पसंद करते हैं।
Prakash Raj: 32 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं प्रकाश राज, लग्जरी कारों का रखते हैं शौक,ऐसे टूटी थी पहली शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'वॉन्टेड', 'दबंग 2', 'सिंघम' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। अभिनेता होने के साथ-साथ प्रकाश राजनीति में भी किस्मत आजमा चुके हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कर्नाटक के बेंगलुरू सेंट्रल सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
इतना ही नहीं प्रकाश राज लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। एक्टर के पास महंगी गाड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है। उनके पास टोयोटा इनोवा कार है, जिसकी कीमत 17 लाख से ज्यादा है। इसके अलावा एक्टर के पास BMW 520D है, जिसकी कीमत 45 लाख से भी अधिक है। वहीं, उनके कलेक्शन में सबसे महंगी कार मर्सडीज बेंज है। इस कार की कीमत लगभग 63 लाख रुपए है साथ ही उनके पास ISUZU V, बोलेरो मैक्सी ट्रक, ऑडी क्यू 3 जैसी शानदार गाड़ियां भी हैं।
एक्टर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी साउथ सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा ललिता कुमारी थीं। साल 1994 में उन्होंने उनसे शादी रचाई थी। पहली शादी से उनके तीन बच्चे हुए, दो बेटियां और एक बेटा। ललिता और प्रकाश का साथ कम समय के लिए रहा। दरअसल, जब उनका बेटा पांच साल का था तब उसका निधन हो गया, जिसके चलते दोनों के बीच दूरियां आ गईं और साल 2009 में दोनों अलग हो गए।
इसके बाद साल 2010 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर उनकी मुलाकात पोनी वर्मा से हुई। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2010 में दोनों ने शादी रचा ली। प्रकाश ने अपनी दूसरी शादी के लिए अपनी बेटियों से इजाजत ली थी। बता दें कि दूसरी शादी से उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम वेदांत है।
यह भी पढ़ें- Samantha: अल्लू अर्जुन की बेटी के साथ 'शाकुंतलम' में काम करने पर खुश हैं सामंथा, अरहा को बताया 'सुपरस्टार'