अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा' का क्रेज लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की अदाकारी के दर्शक दीवाने हो गए थे। फिल्म के डायलॉग्स और गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते थे। वहीं, 'पुष्पा: द राइज' की शानदार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2' का एलान कर दिया था। इस बीच दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उन्हें पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ साउथ के सुपरस्टार राम चरण भी नजर आएंगे।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में होगा डबल धमाका! फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे 'आरआरआर' स्टार राम चरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में नजर आएंगे राम चरण
मेकर्स ने अब फिल्म 'पुष्पा 2' की तैयारियां कर दी है। अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' की शूटिंग 12 दिसंबर से शुरू करेंगे। 'पुष्पा' के निर्देशक सुकुमार फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2' को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मीडिया में खबरें हैं कि दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इस फिल्म में बड़े कलाकारों की एंट्री करवाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुकुमार सुपरस्टार राम चरण का इस फिल्म में कैमियो करवाएंगे। इस खबर के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि औपचारिक तरीके से इस खबर की जानकारी मेकर्स या फिल्म की टीम की तरफ से नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: Janhvi-Shikhar: मालदीव में इस शख्स के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं जान्हवी कपूर! इन तस्वीरों से मिला सबूत
पैन इंडिया स्टार बने राम चरण
राम चरण फिल्म निर्देशक सुकुमार के साथ उनकी पिछली फिल्म 'रंगास्थलम' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में राम चरण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, कुछ महीनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' आए दिन सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ती जा रही है। इस फिल्म के बाद से राम चरण पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। अब फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन और 'आरआरआर' स्टार राम चरण को एक साथ पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने और इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ashok Kumar: हीरो बनने के बाद टूट गया था अशोक कुमार का रिश्ता, परिवार में मचा था कोहराम, ऐसे बने सुपरस्टार
2024 में होगी फिल्म रिलीज
'पुष्पा 2' में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आएंगी। अगर, राम चरण इस फिल्म में काम करेंगे तो उनका कैमियो रोल दर्शकों को देखने मिलेगा। यह फिल्म अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
यह भी पढ़ें: James Cameron Exclusive: पहली फिल्म पिरान्हा 2 का नाम सुनते ही हंस पड़े कैमरून, अवतार 3 को लेकर किया ये खुलासा