{"_id":"674e94138ced1cfdd002c84a","slug":"pushpa-2-the-rule-actor-allu-arjun-allows-fan-to-touch-his-feet-watch-video-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के पैर छूने के लिए मंच पर दौड़ पड़ा फैन, फिर जो हुआ...","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के पैर छूने के लिए मंच पर दौड़ पड़ा फैन, फिर जो हुआ...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 03 Dec 2024 10:54 AM IST
सार
अल्लू अर्जुन ने हाल ही में 'पुष्पा 2' के प्रचार कार्यक्रम में एक अप्रत्याशित घटना का सामना किया, जब एक फैन मंच पर चढ़ आया और उनसे मिलने के लिए दौड़ा। हालांकि, अभिनेता ने अपनी सुरक्षा टीम को रोकते हुए फैन के साथ अच्छे व्यवहार का परिचय दिया।
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में हुए 'पुष्पा 2' के एक कार्यक्रम के दौरान एक अप्रत्याशित घटना की वजह से हैरान रह गए। इस कार्यक्रम में जब अभिनेता अपने फैंस से बात कर रहे थे तब एक फैन मंच पर चढ़ आया और अभिनेता से मिलने के लिए दौड़ा पड़ा। इस पर अल्लू अर्जुन के अंगरक्षक तुरंत हरकत में आ गए और उस व्यक्ति को रोकने के लिए उसे धक्का देने लगे।
Trending Videos
2 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : यूट्यूब
मंच पर चढ़ा फैन
हालांकि, अल्लू अर्जुन ने तुरंत अपने अंगरक्षकों को रोका और उस फैन को छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने उस फैन से बात की और उसे अपने पैर छूने की अनुमति भी दी और फिर उसे मंच से जाने के लिए कहा। साथ ही, उन्होंने उस फैन के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की।
हैदराबाद में आयोजित पुष्पा 2 के इस भव्य प्रचार कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, श्रीलीला और फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली भी मौजूद थे। यह फिल्म का संभवत: आखिरी प्रचार कार्यक्रम, क्योंकि फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
4 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : यूट्यूब
भावुक हुए अल्लू अर्जुन
कार्यक्रम के दौरान, अल्लू अर्जुन भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। निर्देशक सुकुमार ने फिल्म के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा, "पुष्पा-1 और पुष्पा-2 मेरे और बन्नी के बीच के प्यार के कारण संभव हो पाई। वह अपनी मेहनत से हर फिल्मकार को प्रेरिेते करते हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
सुकुमार-अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।