फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 The Rule Reloaded: 'मैं बोलूं शर्ट पीला है तो भरोसा रखो..., आ गया पुष्पा 2 के रिलोडिड वर्जन का प्रोमो

Sun, 12 Jan 2025 11:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 12 Jan 2025 11:12 AM IST
सार

Pushpa 2 The Rule Reloaded: 'पुष्पा 2' को कुछ अतिरिक्त फुटेज के साथ कल शनिवार 11 जनवरी से सिनेमाघरों में दिखाया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो सका। आज 12 जनवरी को इसका प्रोमो जारी किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि रिलोडिड वर्जन कब से आएगा...

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Reloaded: Allu arjun Rashmika Mandanna Movie Extended cut promo unveils extra footage
पुष्पा 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म 'पुष्पा 2-द रूल' का सिनेमाघरों में कब्जा है। महीनेभर बाद भी कोई फिल्म इसे नहीं हिला पा रही है। अब तो निर्माता इसका रिलोडिड वर्जन थिएटर्स में रिलीज कर रहे हैं। यूं तो अतिरिक्त फुटेज के साथ इसे कल 11 जनवरी को रिलीज किया जाना था। लेकिन, तकनीकी खामियों के चलते ऐसा हो नहीं पाया। अब आज रविवार सुबह इसका प्रोमो जारी किया गया है। साथ ही नई रिलीज डेट भी बताई है।



ये खबर भी पढ़ें:
Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala: दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए नागा-शोभिता, सामने आई अनदेखी तस्वीर

Pushpa 2 The Rule Reloaded: Allu arjun Rashmika Mandanna Movie Extended cut promo unveils extra footage
पुष्पा 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

प्रोमो हुआ रिलीज
मैत्री मूवी मेकर्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर प्रोमो रिलीज किया है। इसमें वे फुटेज जोड़े गए हैं, जो अभी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही फिल्म में नहीं हैं। प्रोमों में पुष्पराज (अल्लू अर्जुन) अपने चिर-परिचित अंदाज में कह रहा है, 'अगर मैं बोलूं शर्ट पीला है तो भरोसा रखो, शर्ट पीला है'। इसके अलावा कुछ और एक्शन और फाइट सीन भी दिखाए गए हैं। प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा है, 'वाइल्डफायर में फ्यूल डाला जा रहा है'।

Pushpa 2 The Rule Reloaded: Allu arjun Rashmika Mandanna Movie Extended cut promo unveils extra footage
पुष्पा 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्यों हुई रिलीज करने में देर?
मेकर्स ने प्रोमो के साथ बताया कि यह रिलोडिड वर्जन 17 जनवरी से थिएटर में दिखाया जाएगा। प्रोमो तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है। इससे पहले एक अन्य पोस्ट में मेकर्स ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिलोडिड वर्जन को रिलीज करने में देर क्यों हुई? इसमें लिखा है, 'कंटेंट की प्रोसेसिंग में कुछ तकनीकी देरी की वजह से पुष्पा 2 के रिलोडिड वर्जन को रिलीज करने में देर हुई है। पहले इसे 11 जनवरी को रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब 17 जनवरी से दिखाया जाएगा'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Reloaded: Allu arjun Rashmika Mandanna Movie Extended cut promo unveils extra footage
पुष्पा 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

कितना हुआ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल जैसे सितारों से सजी सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। कल शनिवार को 38वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 1218.15 करोड़ रुपये हो गई है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर यह नंबर वन फिल्म बन चुकी है। अब इसका रिलोडिट वर्जन और उत्साह जगा रहा है। देखा होगा कि फिल्म की कमाई को बढ़ाने में यह कितना मददगार साबित होगा।



ये खबर भी पढ़ें:
Bhooth Bangla: फिर से जमेगी अक्षय के साथ इस अभिनेत्री की जोड़ी, प्रियदर्शन की भूत बांग्ला में लगाएंगी तड़का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed