{"_id":"670a0dd30c15669f67016c12","slug":"pushpa-2-the-rule-update-allu-arjun-is-ready-to-surprise-the-audience-with-his-character-2024-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: दर्शकों को अपने किरदार से चौंकाने को अल्लू अर्जुन तैयार, पुष्पा के सीक्वल पर आई यह नई जानकारी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2: दर्शकों को अपने किरदार से चौंकाने को अल्लू अर्जुन तैयार, पुष्पा के सीक्वल पर आई यह नई जानकारी
अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनके करियर में चार चांद लगाने में फिल्म पुष्पा द राइज का बहुत बड़ा हाथ है। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात पैन इंडिया स्टार बना दिया। केवल दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत में भी इस फिल्म से उनकी फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला।
2 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा में अल्लू ने ऐसी शानदार अदाकारी दिखाई की लोग मंत्रमुग्ध हो गए और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। अब दर्शकों को इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ समय में फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है, लेकिन अब निर्माताओं ने इस फिल्म को पर्दे तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।
3 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज से पहले पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों का उत्साह हर दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अल्लू अर्जुन हीरो और नकारात्मक किरदार के मिश्रण के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में वह एक तस्कर के किरदार में दिखने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में वह किसी भी तरह से अपनी भूमिका को कोई कमी छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुकुमार उन्हें फिल्म में अड़ियल अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।