फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rana Daggubati: राणा दग्गुबाती ने उड़ाया मिस्टर बच्चन की असफलता का मजाक, निर्देशक बोले- दिन एक जैसे नहीं रहते

Thu, 07 Nov 2024 11:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 07 Nov 2024 11:30 AM IST
सार

Rana Daggubati: राणा बड़े-बड़े पुरस्कार समारोहों में भी अपनी मौजूदगी से फैंस का दिल जीत रहे हैं। अब हाल ही में राणा दग्गुबाती और तेजा सज्जा ने एक तेलुगु फिल्म का खूब मजाक उड़ाया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
 

विज्ञापन
Rana Daggubati and Teja Sajja cracked jokes on the film Mr Bachchan Director Responded on the video
मिस्टर बच्चन ,राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ अभिनेता राणा दग्गुबाती अब कई फिल्मों के लिए अपनी कमर कस रहे हैं। उन्हें फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए प्रशंसक उत्साहित हैं। यही नहीं, राणा बड़े-बड़े पुरस्कार समारोहों में भी अपनी मौजूदगी से फैंस का दिल जीत रहे हैं। अब हाल ही में राणा दग्गुबाती और तेजा सज्जा ने एक तेलुगु फिल्म का खूब मजाक उड़ाया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Rana Daggubati and Teja Sajja cracked jokes on the film Mr Bachchan Director Responded on the video
राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम @ranadaggubati

राणा दग्गुबाती ने उड़ाया मजाक
शो में राणा ने चुटकी लेते हुए कहा, "इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है?" इस पर तेजा ने उनसे पूछा, "सबसे ऊंची कमाई करने वाली फिल्म तो कल्कि 2898 एडी है, लेकिन सबसे कम कमाने वाली फिल्म कौन सी है।" इस पर राणा ने जवाब दिया, "हाल ही में रिलीज हुई फिल्म, मिस्टर।" उनका इशारा मिस्टर बच्चन की ओर था। तेजा ने उन्हें फिल्म का नाम बताने से रोका, लेकिन सभी को यह स्पष्ट था कि वह किस बारे में बात कर रहे थे।

Rana Daggubati and Teja Sajja cracked jokes on the film Mr Bachchan Director Responded on the video
राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम@ranadaggubati

निर्देशक ने दिया यह जवाब
रवि और हरीश के कई प्रशंसकों ने उन्हें एक्स पर वायरल होने वाले वीडियो क्लिप पर टैग किया और उनसे प्रतिक्रिया देने के लिए कहा। निर्देशक ने अपने एक प्रशंसक को जवाब देते हुए तेलुगु में लिखा, मैंने बहुत कुछ झेला है, भाई। यह भी उन पलों में से एक है। सभी दिन एक जैसे नहीं रहते। चाहे वह मेरे लिए हो या किसी और के लिए।" उन्होंने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया, क्योंकि वे ट्रोल से निपटने के लिए तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rana Daggubati and Teja Sajja cracked jokes on the film Mr Bachchan Director Responded on the video
फिल्म 'मिस्टर बच्चन' - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628

बॉक्स ऑफिस पर असफल थी फिल्म
 बता दें कि 'मिस्टर बच्चन' साल 2018 की हिंदी फिल्म रेड का रूपांतरण है। यह 15 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसे नकारात्मक समीक्षा मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में असफल रही।

Anushka Shetty: बाहुबली की 'देवसेना' ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज, 'घाटी' का पहला लुक जारी, यहां देखें पहली झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed