साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को फैंस पर्दे पर खूब पसंद करते हैं। असल जिंदगी में भी इनकी सुपरहिट जोड़ी को फैंस एक साथ देखना चाहते हैं। अक्सर इन दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ती रहती हैं। कई बार इन दोनों की एक साथ बाहर जाकर छुट्टियां मनाने और डेटिंग खबरें सामने आई हैं, लेकिन इन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। भले ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने किसी को भी नए साल पर वेकेशन पर जाने की खबर न दी हो, लेकिन सामने आईं तस्वीरों से पता चल गया है कि दोनों ही नए साल पर बाहर अपनी छुट्टियां मना रहे हैं।
Vijay-Rashmika: क्या रिलेशनशिप में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना! वेकेशन की इन तस्वीरों से मिले संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों एक साथ मना रहे छुट्टियां
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने नए साल पर छुट्टियां मनाते हुए कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर यह कपल एक साथ छुट्टियां मना रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का कहना है कि वह दोनों एक साथ हैं और साथ में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। भले ही दोनों बताना न चाहते हों, लेकिन ये तस्वीरें साफ-साफ उन दोनों के एक साथ होने का सबूत हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)
Honey Singh: गर्लफ्रेंड टीना थडानी को खुलेआम किस करने पर हनी सिंह ट्रोल, यूजर्स बोले- रात की उतरी नहीं..
विजय और रश्मिका की तस्वीरें
रविवार को नए साल के मौके पर विजय देवरकोंडा ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह समंदर की लहरों के बीच शर्टलैस लुक में पानी से भीगे हुए शैंपेन लिए दिख रहे हैं। अभिनेता ने अपने नए साल की शुरुआत बीच पर यादगार पल बिताकर की है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'एक साल जहां हम सभी के पास ऐसे पल थे, जब हम जोर से हंसे, चुपचाप रोए, लक्ष्य का पीछा किया, कुछ जीते, कुछ हारे। हमें हर चीज का जश्न मनाने की जरूरत है, क्योंकि यही जीवन है।' वहीं दूसरी ओर, विजय के कुछ देर बाद ही रश्मिका ने भी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें वह बीच किनारे आराम फरमाते नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैलो 2023..।
View this post on Instagram
A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)
Gippy Grewal: सुपरस्टार बनने से पहले गाड़ियां धोते थे गिप्पी ग्रेवाल, संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम
क्या बोले फैंस
हालांकि, ये तस्वीरें अभी की नहीं, बल्कि दोनों के मालदीव ट्रिप की बताई जा रही हैं। फैंस का कहना है कि उन्होंने नए साल के मौके पर अपनी पहले की तस्वीरें साझा की हैं, जब वह दोनों एक साथ थे, क्योंकि तस्वीरों में दिखाई दे रहा बैकग्राउंड रश्मिका द्वारा अक्तूबर में साझा की गई तस्वीरों जैसा है। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि नए साल के मौके पर दोनों एक साथ ही हैं। कई बार दोनों को एक साथ समय बिताते हुए देखा गया है। इससे पहले भी दोनों एक दूसरे के साथ मालदीव के ट्रिप पर गए थे। तब इन दोनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एक जैसे रंग के कपड़े पहने हुए देखा गया था। इसके बाद, रश्मिका ने वहां की कुछ यादें भी साझा की थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)
Honey Singh: मैं हर दिन मरने... बीमारी के दिनों को याद करते हुए छलका हनी सिंह का दर्द