'आरसी 16' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के लिए राम चरण और निर्देशक बुची बाबू सना ने 'उप्पेना' के बाद फिर हाथ मिलाया है। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं अब प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए बुची बाबू ने एक और दिलचस्प जानकारी साझा की है।
RC 16: मैसूर के चामुंडेश्वरी मठ पहुंचे बुची बाबू सना, आशीर्वाद लेकर राम चरण के साथ शुरू की 'आरसी 16' की शूटिंग
प्रशंसक बुच्ची बाबू सना की अस्थायी शीर्षक वाली फिल्म 'आरसी 16' में राम चरण को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच निर्देशक ने मैसूर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आरसी 16' की शूटिंग शुरू
प्रशंसक बुची बाबू सना की अस्थायी शीर्षक वाली फिल्म 'आरसी 16' में राम चरण को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के लिए बढ़ती प्रत्याशा के बीच, निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया पर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने श्री चामुंडेश्वरी मंदिर से एक तस्वीर पोस्ट की और फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जनकारी दी।
चामुंडेश्वरी मठ पहुंचे बुची बाबू सना
बुची बाबू सना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'यह एक बड़ा दिन है। सबसे प्रतीक्षित पल। चामुंडेश्वरी मठ, मैसूर के आशीर्वाद के साथ शूटिंग की शुरुआत हुई। आरसी 16 के लिए आशीर्वाद की जरूरत है।' तस्वीर में फिल्म निर्माता को हाथों में राम चरण अभिनीत फिल्म की स्क्रिप्ट लिए दिव्य मंदिर के बाहर खड़े देखा जा सकता है। उनके पोस्ट करने के तुरंत बाद, 'आरसी 16' की मुख्य अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करने के लिए टिप्पणी की। उन्होंने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए 'सर' लिखकर कई सारे इमोजी ड्रॉप किए।
View this post on Instagram
सितारों ने जाहिर की खुशी
दूसरी ओर, पवन तेज कोनिडेला ने टिप्पणी की, 'हम सभी भी इंतजार कर रहे हैं। शुभकामनाएं बुचिमाय्या युगाथिसे।' राम चरण की 'मगधीरा' के सह-कलाकार देव सिंह गिल ने भी लाल दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। 'आरसी 16' के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म में अभिनेता जगपति बाबू का स्वागत किया। मैत्री मूवी मेकर्स ने लिखा, 'टीम आरसी16 एक प्रभावशाली किरदार के लिए अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली। हम जगपति भाई का स्वागत करते हैं, जो सभी को प्रभावित करेंगे।'
Dhai Aakhar Review: असगर वजाहत ने रचा साहित्य से सिनेमा का मजबूत पुल, मृणाल बनीं अमरीक सिंह दीप की हर्षिता
'आरसी 16' का निर्माण, टीम
मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म दृढ़ संकल्प की एक भावनात्मक कहानी पेश करेगी। संगीत की रचना के लिए एआर रहमान को चुना गया है। आरसी 16 में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म का शीर्षक अभी तक तय नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि निर्माता जल्द ही फिल्म के नाम से पर्दा उठाएंगे। इस फिल्म के जरिए शिवा राजकुमार तेलुगु सिनेमा में कदम रखेंगे।
Kishore Sahu: 'कुवांरा बाप' और 'गाइड' जैसी फिल्मों से बनाई पहचान, एक्टिंग से ज्यादा फिल्ममेकिंग में नाम कमाया