{"_id":"67c9ae93ca698073a7023c2b","slug":"robinhood-promotions-to-revive-with-ketika-sharma-glamorous-song-nithiin-sreleela-movie-2025-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Robinhood: केतिका शर्मा के ग्लैमरस गाने के साथ शुरू होगा रॉबिनहुड का प्रमोशन, सामने आया फिल्म का एक और पोस्टर","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Robinhood: केतिका शर्मा के ग्लैमरस गाने के साथ शुरू होगा रॉबिनहुड का प्रमोशन, सामने आया फिल्म का एक और पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 06 Mar 2025 07:56 PM IST
सार
Robinhood Ketika Sharma: फिल्म रॉबिनहुड की रिलीज से पहले इस फिल्म से जुड़ी जानकारी लगातार सामने आ रही है। इस फिल्म में साउथ अभिनेता नितिन और पुष्पा फेम श्रीलीला नजर आएंगी। वहीं आज फिल्म के एक गाने का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें अभिनेत्री केतिका शर्मा डांसिंग मूव में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रॉबिनहुड में होगा केतिका शर्मा का डांस
- फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin, ketikasharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ अभिनेता नितिन की आगामी फिल्म रॉबिनहुड की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। आज निर्माताओं ने फिल्म में केतिका शर्मा के डांस होने की पुष्टि एक पोस्टर के जरिए की।
2 of 5
रॉबिनहुड में नजर आएगी नितिन-श्रीलीला की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
नितिन की नई फिल्म रॉबिनहुड एक एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म होगी, जिसे कई बार किन्हीं कारणों से टाला गया है। अब फाइनली निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
3 of 5
वेंकी कुदुमुला ने किया है निर्देशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
इस फिल्म को वेंकी कुदुमुला ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में साउथ अभिनेता नितिन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में नितिन के साथ पुष्पा फेस सॉन्ग किसिक अभिनेत्की श्रीलीला अहम भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म में होगा केतिका का डांस नंबर
- फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में फिल्म के निर्माता रविशंकर ने कहा कि यह नितिन की सबसे शानदार फिल्म होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नितिन और श्रीलीला की जोड़ी "पोकिरी" फिल्म के महेश बाबू और इलियाना की जोड़ी की याद दिलाएगी। फिल्म में खूबसूरत अभिनेत्री केतिका शर्मा एक खास डांस नंबर में नजर आएंगी। इस गाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी, लेकिन फिल्म के टलने की वजह से इसे रिलीज नहीं किया गया। अब यह खास गाना 10 मार्च को रिलीज होगा।
28 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
फिल्म निर्माताओं ने आज केतिका का एक शानदार डांसिंग मूव पोस्टर जारी किया है। गाने का शीर्षक है "आधी धा सरप्रिसु", जिसके बोल चंद्र बोस ने लिखे हैं और डांस मूव्स शेखर मास्टर ने तैयार किए हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जीवी प्रकाश कुमार हैं। 28 मार्च की रिलीज से पहले कई इवेंट्स की योजना बनाई गई है। "रॉबिनहुड" को माइथ्री मूवी मेकर्स ने बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।