फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: जूनियर एनटीआर और रामचरण ने अमेरिका में बोली ऐसी इंग्लिश, लोगों ने किया ट्रोल, बोले- ये इतनी ओवरएक्टिंग..

Thu, 12 Jan 2023 11:34 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 12 Jan 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
RRR star Ram Charan jr ntr trolled for fake american accent interview with ss rajamouli at golden globes 2023
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजामौली द्वारा निर्देशित और साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' ने देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाई है। 'आरआरआर' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड को अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। एक तरफ जहां, जूनियर एनटीआर और रामचरण की खूब तारीफ हो रही हैं, वहीं अब वह दोनों सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। दरअसल, राम चरण और जूनियर एनटीआर अमेरिका में अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग के बाद राजामौली और जूनियर एनटीआर और रामचरण ने मीडिया को इंटरव्यू भी दिया। उनके इस इंटरव्यू की एक क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो के चलते जूनियर एनटीआर और राम चरण को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

RRR star Ram Charan jr ntr trolled for fake american accent interview with ss rajamouli at golden globes 2023
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, मीडिया के साथ जूनियर एनटीआर फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू-नाटू' गाने को लेकर चर्चा कर रहे थे, जिसे गोल्डन ग्लोब 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। अमेरिकी होस्ट, एनटीआर से कुछ सवाल पूछते हैं, जिसके बाद एनटीआर भी अमेरिकी लहजे में बात करने लग जाते हैं। ठीक ऐसा ही सुपरस्टार राम चरण भी किया। उन्होंने भी अमेरिकन इंग्लिश बोलते हुए अपना इंटरव्यू दिया। अब जूनियर एनटीआर और रामचरण के बात करने के इस तरीके को फैंस बिलकुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

एथनिक ड्रेस में हॉटनेस का तड़का लगाती हैं आम्रपाली दुबे

RRR star Ram Charan jr ntr trolled for fake american accent interview with ss rajamouli at golden globes 2023
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स ने दोनों अभिनेताओं को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने जूनियर एनटीआर और रामचरण के इस लहजे को फेक बताया और कहा कि उन्हें इस तरह से बनावटी अंदाज में बोलने की क्या जरूरत थी। वहीं, एक यूजर ने सवाल किया कि आखिर जूनियर एनटीआर उस अंदाज में इंग्लिश क्यों नहीं बोल रहे, जैसी भारतीय बोलते हैं? वहीं, एक यूजर ने तो यह कह दिया कि जूनियर एनटीआर ओवरएक्टिंग कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि राम चरण और जूनियर एनटीआर ने एक ही इंग्लिश स्पीकिंग क्लास से कोर्स किया है। एक ने कहा कि दोनों ने प्रियंका चोपड़ा वाली फेक कोचिंग से कोर्स किया है।

Shakti-Shivangi: जब 'खलनायक' की प्रेम कहानी में आया असली विलेन, ऐसे पूरी हुई शक्ति-शिवांगी के प्यार की दास्तां

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR star Ram Charan jr ntr trolled for fake american accent interview with ss rajamouli at golden globes 2023
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर 'आरआरआर' बीते साल मार्च में रिलीज हुई थी। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फिल्म में अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने धमाकेदार डांस किया। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ ने हॉलीवुड सिंगर रिहाना और लेडी गागा के गानों को नॉमिनेशन में हराकर बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीता।

Farzi: फर्जी का 'फर्जी' ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो देख मजा न आ जाए तो कहना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed