फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज के बाद से अपनी अगली फिल्म शुरू करने का इंतजार ही कर रहे निर्देशक एस एस राजामौली की अगली फिल्म की शूटिंग अगले साल के शुरू में शुरू करने की तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग दुनिया के कुछ बेहद लोकप्रिय जंगलों में होनी है और ताजा खबर ये है कि राजामौली इस फिल्म में कृत्रिम मेधा (एआई) का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने जा रहे हैं। फिल्म के हीरो महेश बाबू की ट्रेनिंग फिल्म के लिए लगातार जारी है।
S S Rajamouli: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होने जा रहा सबसे बड़ा अवतार, राजामौली की फिल्म सेट करेगी ये बेंचमार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म सीरीज ‘बाहुबली’ के बाद से ही भारत समेत दुनिया भर में लोकप्रिय रहे निर्देशक एस एस राजामौली के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री भले नेटफ्लिक्स पर उतनी लोकप्रियता न पा सकी हो, जितनी की ओटीटी की उम्मीद थी, लेकिन राजामौली की अगली फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बनी हुई है। फिल्म को लेकर सामने आने वाले हर अपडेट पर उनके प्रशंसक नजर रखे हुए हैं। फिल्म में साउथ सिनेमा के हीरो महेश बाबू मुख्य भूमिका कर रहे हैं और उनकी खास तरह की ट्रेनिंग व उनके खास लुक पर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं।
राजामौली और महेश बाबू की इस जोड़ी की फिल्म की शूटिंग बीते साल ही शुरू होने की बात पहले सामने आ रही थी लेकिन फिल्म की कहानी पर लगातार काम जारी रहने के कारण इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियां अब जाकर जोर पकड़ आई हैं। बीच में फिल्म की शूटिंग इसी साल की सर्दियों में होने की भी बात सामने आई लेकिन किसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म स्टूडियो के साथ न आ पाने की वजह से फिल्म की शूटिंग लगातार टलती रही।
Aamir Khan: 3 इडियट्स के नैरेशन के दौरान आमिर ने पहनी थीं फटी चप्पलें, हिरानी बोले- उनको स्टारडम की जरूरत नहीं
फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि निर्देशक एस एस राजामौली इस फिल्म को पैन इंडिया की बजाय पैन इंटरनेशनल फिल्म बनाना चाहते हैं और उनकी ख्वाहिश ये है कि ये फिल्म वैसे ही देश के बाहर कारोबार करे, जैसे उनकी फिल्में भारत मे करती रही हैं। गौरतलब है कि हॉलीवुड फिल्मों का कारोबार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ इस तरह होता है कि वे जितनी कमाई अमेरिका में करती हैं, उतना ही और कई बार उनसे ज्यादा कारोबार अमेरिका से बाहर करती हैं।
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने निर्माताओं को लेकर कही ऐसी बात, फिल्मों में फीस डिमांड को लेकर जताई चिंता
जानकारी के मुताबिक राजामौली ने महेश बाबू अभिनीत फिल्म का कैनवास अंतर्राष्ट्रीय करने के लिए न्यूजीलैंड की एक एआई कंपनी से हाथ मिलाया है और इस कंपनी के साथ मिलकर वह फिल्म के विभिन्न दृश्यों के लिए पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं। एआई तकनीक का सहारा राजामौली ने फिल्म के लिए लोकेशन तलाशने और दूसरी तकनीकी जरूरतों की रिसर्च पर करने के लिए भी लेना शुरू किया है। फिल्म की शूटिंग चूंकि दुनिया के कई देशों में होनी है, लिहाजा राजामौली इसके लिए अलग अलग वातावरण तैयार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए एम एम कीरावणी ने भी बतौर संगीतकार अपना काम शुरू कर दिया है।