{"_id":"6746d5e35596abed280b2973","slug":"samantha-ruth-prabhu-said-how-her-plans-crumbled-after-divorce-with-naga-chaitanya-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha Ruth Prabhu: जब छलका सामंथा का दर्द, बताया कैसे तलाक के बाद ध्वस्त हो गईं जीवन से जुड़ी योजनाएं","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Samantha Ruth Prabhu: जब छलका सामंथा का दर्द, बताया कैसे तलाक के बाद ध्वस्त हो गईं जीवन से जुड़ी योजनाएं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:48 PM IST
सार
Samantha Ruth Prabhu On Divorce :नागा चैतन्या और शोभिता धुलिपाला जल्द ही शादी करने वाले हैं। सामंथा के साथ तलाक के बाद दोनों को लेकर कई तरह की बातें भी सामने आई हैं। इस बीच सामंथा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि तलाक के बाद उनकी योजनाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्या ने साल 2021 में तलाक की घोषणा की थी। दोनों ने साल 2017 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था, लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका। साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद अभिनेत्री ने अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि जीवन के लिए उनके द्वारा बनाई गईं सभी योजनाएं ध्वस्त हो गई हैं। अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री तलाक को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।
मेरी सभी योजनाएं धवस्त हो गईं- सामंथा
अभिनेत्री ने कहा, "मेरा मतलब है, 2021 में मेरे निजी जीवन में जो कुछ भी हुआ है, उसे लेकर वास्तव में मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। मेरी सभी सावधानीपूर्वक बनाई गई योजनाएं ध्वस्त हो गई हैं, इसलिए मुझे कोई उम्मीद नहीं है। भविष्य में मेरे लिए जो कुछ भी है, मैं उसके लिए तैयार हूं। मैं बस इतना जानती हूं कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।"
'महिलाओं को बहुत अधिक आलोचना सहनी पड़ती हैं'
हाल ही में, अभिनेत्री ने तलाकं के बाद एक महिला को झेलने वाली परिस्थितियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा,"दुर्भाग्य से, हम एंक ऐसे समाज में रहते हैं, जो प्रकृति में इतना पितृसत्तात्मक है कि जब भी कुछ गलत होता है, तो एक महिला को बहुत अधिक आलोचना और बहुत अधिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, न केवल ऑनलाइन, बल्कि वास्तविक जीवन में भी।"
Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल हुआ शुरू, सोनम बाजवा भी आएंगी नजर
मेरे बारे में झूठी बातें फैलाई गईं- सामंथा
अभिनेत्री ने तलाक के बाद हुई आलोचनाओं को लेकर कहा, "मेरे बारे में बहुत सी ऐसी बातें कही गईं जो बिल्कुल झूठ थीं। मुझे याद है कि जब चीजें वास्तव में बहुत खराब थीं। मेरे खिलाफ पूरी तरह से झूठ फैलाए जा रहे थे, तब मैंने खुद से यह बातचीत की थी। कई बार ऐसा हुआ जब मैं सामने आकर कहना चाहती थी कि यह सच नहीं है, मैं आपको सच बताती हूं।"
पंजाब की 'ऐश्वर्या' के नाम से मशहूर हैं हिमांशी खुराना
विज्ञापन
5 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamnagarjuna
शोभिता के साथ दूसरी शादी करने वाले हैं नागा चैतन्या
सामंथा से तलाक के बाद, नागा चैतन्य अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों प्रेमी जोड़े ने अगस्त में सगाई की थी और अब 4 दिसंबर को अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करने वाले हैं। चैतन्य ने इस साल अगस्त में सगाई करने से पहले दो साल तक शोभिता को डेट किया था। दोनों इस दौरान अक्सर एक दूसरे के साथ देखे गए।
Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल हुआ शुरू, सोनम बाजवा भी आएंगी नजर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।