फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanya- Balaji Mohan: साउथ एक्ट्रेस धन्या ने बालाजी मोहन के साथ गुपचुप रचाई शादी, एक साल बाद हुआ खुलासा

Thu, 29 Dec 2022 12:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 29 Dec 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
South Actress Dhanya Balakrishna Secretly married film director balaji mohan kalpika ganesh
धन्या बालकृष्ण, बालाजी मोहन - फोटो : Social media

ऐसा लग रहा है इन दिनों सिनेमा जगत में गुपचुप शादी रचाने का दौर चल रहा है। जहां अभी कुछ दिनों पहले टीवी की चहेती 'गोपी बहू' ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से शादी कर सबको चौंका दिया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कन्नड़, मलयालम और तमिल फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं धन्या बालकृष्ण ने भी गुपचुप शादी रचा ली है। अभिनेत्री ने फिल्म निर्देशक बालाजी मोहन के साथ सात-फेरे लिए हैं। लेकिन इस बात का खुलासा कोर्ट में हुआ...कैसे? आइए जानते हैं...

South Actress Dhanya Balakrishna Secretly married film director balaji mohan kalpika ganesh
धन्या बालकृष्ण, बालाजी मोहन - फोटो : Social media

पिछले काफी दिनों से साउथ फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक धन्या बालकृष्ण अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री का नाम निर्देशक बालाजी मोहन से लगातार जुड़ रहा था। दरअसल, निर्देशक की पूर्व पत्नी कल्पना गणनेश दावा कर रही थीं कि उन्होंने एक्ट्रेस धन्या बालकृष्ण संग गुपचुप शादी रचा ली है। इन आरोपों को लगता देख अब निर्देशक ने जवाब देते हुए अपनी शादी और निजी जीवन के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने से रोकने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। इस याचिका के दायर होते ही धन्या और बालाजी की शादी की सच्चाई भी सामने आ गई है। 
Humayun Saeed: 6.3 फुट की लड़की ने सिखाए रोमांटिक सीन करने के तरीके, हुमायूं सईद ने सुनाए 'द क्राउन' के किस्से 

South Actress Dhanya Balakrishna Secretly married film director balaji mohan kalpika ganesh
धन्या बालकृष्ण, बालाजी मोहन और कल्पना - फोटो : Social media

कोर्ट में दायर की गई इस याचिका में बालाजी मोहन ने कहा है कि उन्होंने एक साल पहले ही धन्या बालकृष्ण से शादी रचा ली थी, जिसके बाद अब उनका रिश्ता सार्वजनिक हो गया है। बालाजी मोहन ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद धन्या से शादी की थी। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  बालाजी मोहन ने टीवी एक्ट्रेस कल्पना गणेश के खिलाफ उनकी निजी जिंदगी के बारे में अपमानजनक बयान देने को लेकर याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में कहा, 'मैंने हाउ आई फॉल इन लव, मारी और मारी 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। मैंने धन्या बालकृष्ण से शादी की है, जिन्होंने 7 आम अरिवु और राजा रानी जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वेब सीरीज में काम करने वाली तेलंगाना की अभिनेत्री कल्पना गणेश ने हमारी शादी और निजी जिंदगी को लेकर बदनाम करने के लिए यूट्यूब पर वीडियो जारी किया है। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।'  
Pathaan: दीपिका की 'भगवा बिकिनी' पर चलेगी सेंसर बोर्ड की कैंची? मेकर्स को 'बेशरम रंग' में करने होंगे बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actress Dhanya Balakrishna Secretly married film director balaji mohan kalpika ganesh
धन्या बालकृष्ण, बालाजी मोहन - फोटो : Social media

निर्देशक के द्वारा दायर की गई इस याचिका पर सुनवाई करने वाले जज ने कल्पना को बालाजी मोहन और धन्या की निजी जिंदगी के बारे में बयान न देने का आदेश दिया है। अभिनेत्री को सख्ती से इस आदेश का पालन करने के लिए भी कहा गया है।  
Vivek Agnihotri: ‘वैक्सीन वॉर’ पर ट्रोल हुए तो भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- 15 अगस्त को डिनर डेट...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed