फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sreenivas Bellamkonda: रश्मिका संग डेटिंग की अफवाह पर श्रीनिवास ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सिर्फ अच्छे दोस्त हैं

Wed, 03 May 2023 09:51 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 03 May 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Sreenivas Bellamkonda Rashmika Mandanna Dating Rumor Actor Said We Are Just Good Friends
रश्मिका मंदाना और श्रीनिवास बेलमकोंडा - फोटो : social media

बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और श्रीनिवास बेलमकोंडा को लेकर डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था, जिसके बाद से यह अफवाहें  और बढ़ रही हैं। जहां रश्मिका इन अफवाहों पर खामोश हैं, तो वहीं श्रीनिवास ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

Sreenivas Bellamkonda Rashmika Mandanna Dating Rumor Actor Said We Are Just Good Friends
रश्मिका मंदाना और श्रीनिवास बेलमकोंडा - फोटो : social media

श्रीनिवास बोले- सिर्फ अच्छे दोस्त हैं
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर श्रीनिवास ने इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि वह एक दूसरे को नहीं देख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह अफवाहें कैसे और किन कारणों से सामने आने लगीं है। उन्होंने कहा कि अफवाहों निराधार हैं और वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 

Sreenivas Bellamkonda Rashmika Mandanna Dating Rumor Actor Said We Are Just Good Friends
रश्मिका मंदाना और श्रीनिवास बेलमकोंडा - फोटो : social media

एयरपोर्ट पर रश्मिका से टकरा गए थे श्रीनिवास
श्रीनिवास ने आगे कहा कि वह एयरपोर्ट पर एक दूसरे से टकरा गए क्योंकि वे दोनों हैदराबाद के हैं और मुंबई की यात्रा करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह कई बार एक दूसरे से इस तरह से टकरा चुके हैं और शायद ही एक या दो बार पैपराजी ने उन्हें एक साथ देखा हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sreenivas Bellamkonda Rashmika Mandanna Dating Rumor Actor Said We Are Just Good Friends
रश्मिका मंदाना और श्रीनिवास बेलमकोंडा - फोटो : social media

रश्मिका को लेकर श्रीनिवास ने कही यह बात
रश्मिका के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि जब भी वह एक कमरे में होती हैं तो एक्ट्रेस हमेशा ही बहुत एनर्जी लेकर आती हैं। उन्होंने रश्मिका को एक वाइब्रेंट व्यक्ति कहा और एक्ट्रेस को अपने इस गुण को नहीं खोना चाहिए। 

Nargis: पद्मश्री से सम्मानित और राज्यसभा की सदस्य बनने वाली पहली एक्ट्रेस थीं नरगिस, शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग

विज्ञापन
Sreenivas Bellamkonda Rashmika Mandanna Dating Rumor Actor Said We Are Just Good Friends
रश्मिका मंदाना और श्रीनिवास बेलमकोंडा - फोटो : social media

छत्रपति से बॉलीवुड में श्रीनिवास करेंगे डेब्यू
इसी बीच प्रभास और निर्देशक एसएस राजामौली की एक्शन थ्रिलर छत्रपति के हिंदी रीमेक के निर्माताओं ने मंगलवार को ऑफिशियल ट्रेलर का अनावरण किया है। फिल्म के हिंदी रीमेक का नाम छत्रपति है और यह श्रीनिवास की बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म है। एक्टर सीता, अल्लुडू अधर्स, कवचम जैसी कई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वी.वी के निर्देशन में बनी विनायक, फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Anupam Kher: मेरे 'मन की बात' को लोग राजनीतिक मुद्दा समझ लेते हैं, आखिर अनुपम खेर ने क्यों कही ऐसी बात?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed