फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: अवॉर्ड की बारिश के बाद RRR को एक और सफलता, 50 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉम क्रूज को भी पछाड़ा

Wed, 21 Dec 2022 02:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 21 Dec 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
ss rajamouli jr ntr ram charan starrer rrr ranks 9th in global list of top 50 films of 2022 beats tom cruise
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' आए दिन अपनी सफलता का नया इतिहास लिख रही है। एक तरफ जहां इस फिल्म ने कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। वहीं, अब इसकी गिनती इस साल की बेहतरीन फिल्मों में भी हो रही है। दरअसल, जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर 'आरआरआर' ने अब साल की बेहतरीन फिल्मों की ग्लोबल सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस लिस्ट में 'आरआरआर' ने टॉम क्रूज की 'टॉप गन: मेवरिक' को पीछे छोड़ दिया।

ss rajamouli jr ntr ram charan starrer rrr ranks 9th in global list of top 50 films of 2022 beats tom cruise
RRR - फोटो : सोशल मीडिया

टॉप 10 में 'आरआरआर'
ब्रिटिश फिल्म इंस्टिट्यूट की साइट एंड साउंड मैग्जीन ने फिल्म 'आरआरआर' को 2022 की 50 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल किया है। एसएस राजामौली की इस ऐतिहासिक कहानी ने इस लिस्ट में नौवां स्थान प्राप्त किया। वहीं टॉम क्रूज की 'टॉप गन: मेवरिक' को इस लिस्ट में 38वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीड्स' भी शामिल है। 'ऑल दैट ब्रीड्स' ने 32वां स्थान प्राप्त किया है।

Kangana Ranaut: संसद में 'इमरजेंसी' की शूटिंग के लिए कंगना को नहीं मिली हरी झंडी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

ss rajamouli jr ntr ram charan starrer rrr ranks 9th in global list of top 50 films of 2022 beats tom cruise
एसएस राजामौली

'आफ्टर सन' का पहला स्थान
ब्रिटिश फिल्म इंस्टिट्यूट की साइट एंड साउंड मैग्जीन हर साल दुनिया की टॉप 50 फिल्मों की सूची जारी करती है। इस लिस्ट में चार्लोट वेल्स के निर्देशन वाली पहली फिल्म 'आफ्टर सन' को पहला स्थान मिला है। यह फिल्म पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित है।

Anand (Milind) Exclusive: मंसूर खान नहीं इस निर्देशक ने बदल दी जिंदगी, जन्मदिन पर आनंद ने सुनाई राम कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ss rajamouli jr ntr ram charan starrer rrr ranks 9th in global list of top 50 films of 2022 beats tom cruise
RRR Collection - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'आरआरआर' की कहानी
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' चार मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इसे तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म 'आरआरआर' 1920 के दशक में दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लुरी सीताराम राजू और कौमाराम भीम पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आई थीं। वहीं, अजय देवगन ने कैमियो रोल निभाया था।

Vikram Gokhale: श्रद्धांजलि सभा के दिन रिलीज हुआ विक्रम गोखले की फिल्म का गाना, रेवती के साथ देख फैंस भावुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed