{"_id":"65db4d96ac932f91aa0b6d04","slug":"suriya-43-latest-update-sudha-kongara-film-to-be-shot-in-multiple-locations-deets-inside-2024-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suriya 43: सुधा कोंगरा-सूर्या की फिल्म पर आई नई जानकारी, इन लोकेशन पर होगी शूटिंग!","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Suriya 43: सुधा कोंगरा-सूर्या की फिल्म पर आई नई जानकारी, इन लोकेशन पर होगी शूटिंग!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 25 Feb 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'सोरारई पोटरू' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है कि सूर्या की इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बनाया जा रहा है। इस फिल्म के बाद सूर्या एक बार फिर निर्देशक सुधा कोंगारा के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिलहाल इसका अस्थायी नाम 'सूर्या 43' रखा गया है।
फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान, नजरिया नजीम और विजय वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसका संगीत जीवी प्रकाश ने तैयार किया है। फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग चिदंबरम, हरियाणा, मदुरै और त्रिची में की जाएगी।
3 of 5
सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया जा रहा है कि फिल्म का नाम 'पूरनानुरु' रखा जा सकता है। साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित होगी। फिल्म की कहानी मदुरै के एक गैंगस्टर के बारे में बताई जा रही है जो अपने करीबी लोगों से उनके साथ किए गए बुरे व्यवहार का बदला लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांगुवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुधा कोंगारा ने पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि यह फिल्म जीवनी नहीं है बल्कि वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सूर्या इन दिनों कांगुवा को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। वे इन दिनों फिल्म की डबिंग के काम में लगे हुए हैं। शिवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। फिल्म की शूटिंग जनवरी में पूरी हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।