फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidaamuyarchi: अजित के फैंस को नए साल पर लगा झटका, 'विदामुयार्ची' की रिलीज डेट टली, ये बड़ी वजह आई सामने

Wed, 01 Jan 2025 09:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 01 Jan 2025 09:55 AM IST
सार

Vidaamuyarchi Release Date Postponed: अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' की रिलीज डेट टल गई है। अभिनेता के फैंस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। 

विज्ञापन
Vidaamuyarchi Release Date Postponed Lyca Productions give update on Ajith Kumar Upcoming Film
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब

नए साल पर अजित कुमार के फैंस को बड़ा झटका लगा है। अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' को आखिरी वक्त में स्थगित कर दिया गया है। यह फिल्म पहले 10 जनवरी को बड़े धूमधाम से रिलीज होने वाली थी। अजित कुमार के प्रशंसक इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, 31 दिसंबर की रात को फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण इस फिल्म को बाद में रिलीज किया जाएगा।


यह भी पढ़ें-  Sonali Bendre Birthday: वो हीरोइन जिसने लगा दिया माइकल जैक्सन के माथे पर तिलक, जीत ली कैंसर से जंग

Vidaamuyarchi Release Date Postponed Lyca Productions give update on Ajith Kumar Upcoming Film
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
निर्माताओं ने जारी किया बयान

लाइका प्रोडक्शंस ने अपने बयान में कहा, "अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण हमारी फिल्म 'विदामुयार्ची' अब पोंगल के दिन रिलीज नहीं होगी। हम अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों को नए साल के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" इस पोस्ट में फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि दर्शकों का इंतजार सार्थक होगा।
यह भी पढ़ें- Kajol: काजोल-अजय देवगन ने कुछ ऐसे मनाया नए साल का जश्न, परिवार संग शेयर की मस्ती भरी तस्वीरें

Vidaamuyarchi Release Date Postponed Lyca Productions give update on Ajith Kumar Upcoming Film
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran
इस वजह से लेना पड़ा फैसला

10 जनवरी का दिन किसी भी बड़ी बजट वाली फिल्म के लिए आदर्श रिलीज डेट माना जाता है, क्योंकि पोंगल और संक्रांति के आसपास होने के कारण फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन के लिए लंबा वीकेंड मिलता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस तारीख पर रिलीज न होने से  'विदामुयार्ची' पर कितना असप पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समझौते संबंधी मुद्दों की वजह से निर्माताओं को इस फिल्म को स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidaamuyarchi Release Date Postponed Lyca Productions give update on Ajith Kumar Upcoming Film
विदामुयार्ची - फोटो : एक्स: @LycaProductions
ये सितारे भी आएंगे नजर

मगीज थिरुमेनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है। इसमें अजित कुमार के अलावा तृषा कृष्णन और अर्जुन सरजा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, आरव, रेजिना कैसांद्रा, राम्या सुब्रमण्यम और निखिल नायर सहायक कलाकारों में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Vidaamuyarchi Release Date Postponed Lyca Productions give update on Ajith Kumar Upcoming Film
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
तकनीकी टीम में शामिल हैं ये कलाकार

फिल्म को अपने संगीत से अनिरुद्ध रविचंदर ने सजाया है।  सिनेमेटोग्राफर ओम प्रकाश और संपादक एनबी श्रीकांत फिल्म की तकनीकी टीम का हिस्सा हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed