{"_id":"6717a1abbd4041ef330a592b","slug":"south-superstar-and-birthday-boy-prabhas-audience-likes-his-action-film-bahubali-kalki-2898-salaar-2024-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prabhas Birthday: अभिनय ही नहीं एक्शन के भी 'बाहुबली' हैं प्रभास, इन फिल्मों में मनवाया एक्टिंग का लोहा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prabhas Birthday: अभिनय ही नहीं एक्शन के भी 'बाहुबली' हैं प्रभास, इन फिल्मों में मनवाया एक्टिंग का लोहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:41 AM IST
सार
हालिया दिनों में अगर साउथ फिल्मों के सुपरस्टार की लिस्ट बनाई जाएगी तो उसमें प्रभास का नाम जरूर शामिल किया जाएगा। वह अपने दम पर दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब रहते हैं। प्रभास का एक्शन देखकर दर्शक उनके लिए तालियां बजाने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
प्रभास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रभास एक कलाकार के तौर पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खास और अलग पहचान रखते हैं। साथ ही वह हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी काफी पसंद आते हैं। उनकी साउथ फिल्मों की हिंदी डब को खूब देखा जाता है। अब तो वह साउथ फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। आज प्रभास का जन्मदिन (23 अक्टूबर 1979) है, इस मौके पर उनकी बेहतरीन फिल्मों पर नजर।
2 of 6
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी
एक्शन और साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में एक नामी स्टार कास्ट थी जिसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे नाम शामिल थे। लेकिन इस फिल्म में जिस एक्टर को सबसे ज्यादा दर्शकों ने सराहा, वे प्रभास ही थे। फिल्म में उनका किरदार भैरव पर्दे पर बहुत ही कमाल का नजर आया। साथ ही प्रभास ने फिल्म में जो एक्शन सींस दिए, वे भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।
3 of 6
सालार
- फोटो : इंस्टाग्राम
सालार
साल 2023 की बात की जाए तो प्रभास स्टारर फिल्म 'सालार' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म लगभग 270 करोड़ में बनी थी, जबकि इसने भारत में 487.75 करोड़ रूपए का बिजनेस किया, वहीं वर्ल्डवाइड लगभग 617.75 करोड़ रूपए का बिजनेस किया। यह सब इसलिए मुमकिन हुआ क्योंकि फिल्म में प्रभास का एक्शन बहुत ही उम्दा स्तर का था। दर्शक जब भी उन्हें एक्शन करते हुए देखते तो बड़े पर्दे से नजरें ही नहीं हटा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
साहो
- फोटो : एक्स
साहो
साल 2019 में आई प्रभास की फिल्म 'साहो' भी एक्शन फिल्म ही थी, इसने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म में उनका किरदार शहर के ठग और गुंडों से लड़ता है। इसी प्लॉट पर पूरी फिल्म बनी थी, इसलिए इसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'बाहुबली'
- फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली
साल 2015 में फिल्म 'बाहुबली' ने प्रभास को पूरे देश में मशहूर कर दिया था। इस फिल्म में भी जहां उनके एक्शन की तारीफ हुई, वहीं उनके एक्टिंग को भी खूब सराहा गया। फिल्म ने ओवरसीज मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर लगभग 650 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म की इस सफलता को देखते हुए साल 2017 में इसका दूसरा पार्ट भी आया। फिल्म 'बाहुबली-2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।