{"_id":"66acba9881348fa5c00e2f0a","slug":"south-superstars-rajinikanth-upcoming-movies-jailer-coolie-vettaiyan-thalaivar-174-2024-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajinikanth Movies: सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली धांसू फिल्में, जेलर 2-वेट्टैयन-कुली और थलाइवर 174 हैं शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajinikanth Movies: सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली धांसू फिल्में, जेलर 2-वेट्टैयन-कुली और थलाइवर 174 हैं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:23 PM IST
सार
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं रजनीकांत, जिन्हें प्रशंसक प्यार से 'थलाइवा' के नाम से बुलाते हैं। साल की शुरुआत से ही अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर रजनीकांत जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में वो 'लाल सलाम' में नजर आए थे, पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि इस फिल्म में रजनीकांत का कैमियो था। इन दिनों रजनीकांत अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिनमें शामिल 'वेट्टैयन', 'जेलर 2', 'थलाइवर 174' और 'कुली' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों की रिलीज को लेकर रजनीकांत के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं रजनीकांत, जिन्हें प्रशंसक प्यार से 'थलाइवा' के नाम से बुलाते हैं। साल की शुरुआत से ही अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर रजनीकांत जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में वो 'लाल सलाम' में नजर आए थे, पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि इस फिल्म में रजनीकांत का कैमियो था। इन दिनों रजनीकांत अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिनमें शामिल 'वेट्टैयन', 'जेलर 2', 'थलाइवर 174' और 'कुली' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों की रिलीज को लेकर रजनीकांत के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
10 अगस्त 2023 को रिलीज हुई 'जेलर' के बाद से ही रजनीकांत के प्रशंसक 'जेलर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नेल्सन द्वारा निर्देशित 'जेलर' ने अपनी रिलीज के साथ ही इतिहास रच दिया। फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की। इसके साथ ही 'जेलर' तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्देशक नेल्सन बीते कई महीनों से 'जेलर 2' पर काम कर रहे हैं। जल्द ही फिल्म को लेकर घोषणा हो सकती है।
3 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दिनों रजनीकांत अपनी फिल्म 'कुली' में व्यस्त हैं। 'कुली' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत मोस्ट वांटेड निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन द्वारा सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जाएगा। यह घोषणा 11 सितंबर, 2023 को की गई थी और अभिनेता और निर्देशक दोनों के प्रशंसक अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनिरुद्ध रविचंदर इस फिल्म में अपना मधुर संगीत देंगे। अनबरीव मास्टर इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस का कार्यभार संभालेंगे। फिल्म के गीत विष्णु एडवन लिखेंगे। रजनीकांत की फिल्म 'कुली' की शूटिंग 10 जून से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'वेट्टैयन' का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल कर रहे हैं। रजनीकांत जल्द ही अपनी 170वीं फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन, फहाद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वॉरियर और रितिका सिंह जैसे कलाकार के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रजनीकांत के पास लोकेश कनगराज की फिल्म 'थलाइवर 174' है, जिसका ऑफिशियल टाइटल अभी अनाउंस नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रजनीकांत और मारी सेल्वराज की इस अनाम परियोजना को बैनर 7 स्क्रीन स्टूडियो के तहत ललित कुमार द्वारा निर्मित किया जाएगा। साथ ही फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री और अन्य कलाकारों के साथ तकनिकी क्रू की जानकारी फिल्म को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने के बाद दी जाएगी।
Priyanka Chopra: प्रियंका को अपने स्टेज परफॉरमेंस की आई याद, पता चला अपने सबसे बड़े प्रशंसक का नाम, सेलेब्स...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।