Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Speculation about Fawad Khan's entry in Bhool Bhulaiyaa 3 producer Bhushan Kumar clarified its totally false
{"_id":"669734ca0872e39b6007f300","slug":"speculation-about-fawad-khan-s-entry-in-bhool-bhulaiyaa-3-producer-bhushan-kumar-clarified-its-totally-false-2024-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fawad Khan: फवाद खान की टीम ने फैलाई 'भूल भुलैया 3' में एंट्री की खबर, निर्माता भूषण कुमार ने खोल दी सारी पोल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Fawad Khan: फवाद खान की टीम ने फैलाई 'भूल भुलैया 3' में एंट्री की खबर, निर्माता भूषण कुमार ने खोल दी सारी पोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:37 AM IST
सार
'भूल भुलैया' फेंचाइजी की अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' जल्द ही थिएटर में देखने को मिलेगी। ऐसे में फिल्म को लेकर तरह-तरह के अपडेट तो सामने आ ही रहे हैं, बल्कि इनके साथ-साथ अफवाहें भी उड़ रही है, जैसे एक अफवाह यह उड़ी कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान 'भूल भुलैया 3' में दिखाई देंगे। अब इस मामले पर खुद फिल्म निर्माता की ओर से स्थिति को साफ करते हुए जवाब आ चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
फवाद खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @fawadkhan81
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'भूल भुलैया' फेंचाइजी की अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' जल्द ही थिएटर में देखने को मिलेगी। ऐसे में फिल्म को लेकर तरह-तरह के अपडेट तो सामने आ ही रहे हैं, बल्कि इनके साथ-साथ अफवाहें भी उड़ रही है, जैसे एक अफवाह यह उड़ी कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान 'भूल भुलैया 3' में दिखाई देंगे। अब इस मामले पर खुद फिल्म निर्माता की ओर से स्थिति को साफ करते हुए जवाब आ चुका है।
2 of 5
भूषण कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @bhushankumar_official
'भूल भुलैया 3' के निर्माता भूषण कुमार ने फवाद खान की फिल्म में एंट्री की खबर को झूठ बता दिया है। भूषण कुमार के इस बयान से स्थिति को जरूर साफ हुई है, लेकिन इससे भारत में फवाद खान के प्रशंसकों को झटका लगा है, क्योंकि वो फवाद खान को लंबे समय से किसी हिंदी फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका वाली 'ऐ दिल है मुश्किल' फवाद खान की आखिरी हिंदी फिल्म थी, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया। इस तरह उनके भारतीय फैंस आठ साल से उन्हें बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब है। हालांकि, पिछले दिनों उन्हें लेकर एक खबर यह भी आई थी कि वो वाणी कपूर के साथ एक फिल्म के जरिए वापसी करने वाले हैं।
अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम @aneesbazmee/@kartikaaryan
'भूल भुलैया 3' के कलाकारों की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में विद्या बालन भी दिखाई देंगी। कार्तिक आर्यन के फैंस उन्हें एक बार फिर से रूह बाबा के किरदार में देखने के लिए काफी उत्सुक है। 'भूल भुलैया 3' को इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
इस फ्रेंचाइजी का पहला भाग 'भूल भुलैया' साल 2007 में रिलीज हुआ था, जो मलयालम फिल्म 'मणिचित्राथु' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, राजपाल यादव और विद्या बालन ने काम किया था। साल 2022 में 'भूल भुलैया 2' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था और इसमें कार्तिक आर्यन ने मुख्य किरदार अदा किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।