सब्सक्राइब करें

Sreeleela: बिना बॉलीवुड डेब्यू के हिंदी भाषी दर्शकों में चर्चित हैं श्रीलीला, अल्लू और कार्तिक हैं बड़ी वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 14 Jun 2025 08:15 AM IST
सार

Sreeleela Birthday Special: श्रीलीला ने साउथ की फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया है। साउथ में मशहूर होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। वह कार्तिक आर्यन और अल्लू अर्जुन की वजह से हिंदी पट्टी में काफी मशहूर हैं।

विज्ञापन
SreeLeela Birthday Special know about her career film and bollywood debut
श्रीलीला - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलीला भारतीय मूल की अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। वह मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। हालांकि वह कई दूसरी भाषाओं की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2019 में उन्होंने 'किस' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा। इससे पहले उन्होंने 2017 में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। इसके बाद वह साल 2021 में 'पेली संदडी' और 2022 में 'धमाका' में नजर आईं। साल 2024 में वह 'पुष्पा 2; द रूल' से काफी मशहूर हुईं।

Trending Videos
SreeLeela Birthday Special know about her career film and bollywood debut
श्रीलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसलिए हिंदी पट्टी में मशहूर हैं श्रीलीला
साउथ सिनेमा के साथ-साथ श्रीलीला हिंदी पट्टी में भी खूब पसंद की जाती हैं। इसकी वजह यह है कि वह इसी साल कार्तिक आर्यन के साथ 'आशिकी 3' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 17 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो सकती है। इससे पहले श्रीलीला अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2; द रूल' में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने 'किसिक' गाने पर बेहतरीन डांस किया है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को उत्तर भारत में खूब पसंद किया गया। फिल्म के साथ-साथ इस फिल्म के गानों को भी खूब सराहा गया है। इस तरह से श्रीलीला को भी हिंदी पट्टी के लोगों ने खूब प्यार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
SreeLeela Birthday Special know about her career film and bollywood debut
कार्तिक आर्यन-श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम-@kartikaaryan

श्रीलीला का बचपन और स्कूलिंग
14 जून 2001 को जन्मी श्रीलीला बंगलूरू में बली बढ़ीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद श्रीलीला ने साल 2017 में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। इसके बाद 2019 में बतौर लीड एक्ट्रेस 'किस' फिल्म में काम किया। इसके बाद श्रीलीला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 2021 में 'पेली संदडी' में, 2022 में 'धमाका' में, 2023 में 'स्कंद' में और 2024 में वह 'पुष्पा 2; द रूल' में नजर आईं। 

यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5 Day 8 Collection: फ्राइडे टेस्ट में फेल हुए अक्षय कुमार, जानें 'हाउसफुल 5' का आठवें दिन का कलेक्शन

SreeLeela Birthday Special know about her career film and bollywood debut
श्रीलीला - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आने वाली हैं नजर
श्रीलीला साउथ में बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल होती हैं। अब उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं। 2025 में वह तेलुगु और कन्नड़ फिल्म 'जूनियर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह इसी साल तेलुगु फिल्म 'मास जथारा' और हिंदी फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आने वाली हैं।
इसके बाद वह तेलुगु फिल्म 'पराशक्ती', तेलुगु फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' और तेलुगु फिल्म 'लेनिन' में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
SreeLeela Birthday Special know about her career film and bollywood debut
श्रीलीला - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलीला ने जीते कई अवॉर्ड्स
श्रीलीला यहीं नहीं रुकी हैं उन्होंने अपनी अदाकारी के बल पर कई अवॉर्ड्स जीते हैं। श्रीलीला ने साल 2021, 2022 और 2023 में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स जीता है। उन्हें 2025 में चित्तारा स्टार अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
एक्ट्रेस को 2024 में फिल्मफेयर अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड्स साउथ और 2025 में आइफा उत्सवम के लिए नामांकन मिला है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed