फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Star Kids Followers: सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी में विलेन की बेटी नंबर वन, बाकी स्टार किड्स के कितने हैं फॉलोअर्स?

Sun, 19 Jan 2025 06:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 19 Jan 2025 06:22 PM IST
सार

Star Kids Followers: स्टार किड्स ने सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना रखी है। लाखों-करोड़ो में उनके चाहने वाले हैं आइए आज हम बॉलीवुड के स्टार किड्स की सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी के बारे में जानते हैं… 
 

विज्ञापन
Star Kids and Their Instagram Followers Janhvi Kapoor Suhana Khan Alia Bhatt Rasha Thandani Sara Ali Khan
स्टार किड्स के सोशल मीडिया फॉलोअर्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के सितारों को दुनियाभर में पसंद करने वाले लाखों-करोड़ों लोग हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़े रहते हैं और उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट यहीं से प्राप्त करते हैं। स्टार्स और फैंस के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक पुल का काम करता है। पॉपुलैरिटी के मामले में इन स्टार्स के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं, सोशल मीडिया पर इन्होंने भी अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग जुटा रखी है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के स्टार किड्स के सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स है। 

Star Kids and Their Instagram Followers Janhvi Kapoor Suhana Khan Alia Bhatt Rasha Thandani Sara Ali Khan
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के दम पर उन्होंने लाखों फैंस बनाए हैं। श्रद्धा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो उनके 94.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ‘स्त्री 2’ के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर तेजी के साथ उनके प्रशंसक बढ़ें हैं। 

Star Kids and Their Instagram Followers Janhvi Kapoor Suhana Khan Alia Bhatt Rasha Thandani Sara Ali Khan
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट
आलिया भट्टी की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में महेश भट्ट की बेटी के पहचान के साथ कदम रखा था, लेकिन अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई। आज आलिया भट्ट के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने कुल 86.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Star Kids and Their Instagram Followers Janhvi Kapoor Suhana Khan Alia Bhatt Rasha Thandani Sara Ali Khan
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn

वरुण धवन
वरुण धवन भी आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में गिने जाते हैं। डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग जुटाई है। अभिनेता के इंस्टाग्राम पर 46.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
Star Kids and Their Instagram Followers Janhvi Kapoor Suhana Khan Alia Bhatt Rasha Thandani Sara Ali Khan
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95

सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के भी सोशल मीडिया पर काफी चाहने वाले हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 45.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed