फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gary Graham: स्टार ट्रेक फेम गैरी ग्राहम का निधन, 73 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

Wed, 24 Jan 2024 09:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Jan 2024 09:30 PM IST
सार

एलियन नेशन और स्टार ट्रेक जैसे शो में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध गैरी ग्राहम का सोमवार को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

विज्ञापन
Star Trek Enterprise actor Gary Graham dies of cardiac arrest at 73  wife Susan Lavelle conveyed the message
गैरी ग्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

एलियन नेशन और स्टार ट्रेक जैसे शो में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध गैरी ग्राहम का सोमवार को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता की पूर्व पत्नी सुसान लावेल ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दिल दहला देने वाली खबर दी। श्रद्धांजलि में उन्होंने लिखा, "यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि गैरी ग्राहम, मेरे पूर्व पति, अद्भुत अभिनेता और हमारी खूबसूरत इकलौती संतान हेयली ग्राहम के पिता, का आज निधन हो गया है।"



नहीं रहे गैरी ग्राहम
सुसान लावेल ने बताया किया कि वह, उनकी बेटी और ग्राहम की पत्नी बेकी इस नुकसान से पूरी तरह से टूट गई हैं।  सुसान लावेल ने कहा कि उनके निधन के दौरान बेकी उनके साथ थीं। बेकी ने बाद में हॉलीवुड रिपोर्टर से पुष्टि की कि ग्राहम का वाशिंगटन के स्पोकेन के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

बेहद सफल था करियर
6 जून 1950 को लॉन्ग बीच, सीए में जन्मे ग्राहम ने 1975 की फिल्म लॉस्ट ऑन पैराडाइज आइलैंड से अभिनय में अपना पहला कदम रखा। आठ इज इनफ, स्टार्स्की और हच, नॉट्स लैंडिंग, द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड और मूनलाइटिंग में उन्होंने यादकार भूमिकाएं निभाई थी। ग्राहम के करियर में उनका टेलीविजन में अहम योगदान रहा, जिसमें द इनक्रेडिबल हल्क, नॉट्स लैंडिंग, टीजे हुकर, मूनलाइटिंग, द कमिश, रेनेगेड, एली मैकबील, जेएजी, क्रॉसिंग जॉर्डन और निप/टक शामिल थे। अभिनेता ने फिल्म क्रेडिट में रोबोट जोक्स (1989), द लास्ट वॉरियर (1989), और चैंपियन (2017) में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी थी।

संगीत क्षेत्र में भी दिखाई प्रतिभा
अपने अभिनय करियर के अलावा ग्राहम ने एलियन नेशन में अपने कार्यकाल के दौरान एक पूरी तरह से योग्य अर्धसैनिक के रूप में कार्य किया। इसके अलावा  उन्होंने द गैरी ग्राहम बैंड और द सन्स ऑफ किर्क के सदस्य के रूप में अपनी संगीत प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। उनके परिवार में उनकी पत्नी बेकी और बेटी हेली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
एलियन नेशन और स्टार ट्रेक जैसे शो में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध गैरी ग्राहम का सोमवार को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed