फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor: दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय सेलिब्रिटी बनीं श्रद्धा, प्रियंका को भी पछाड़ा

Sun, 25 Aug 2024 09:16 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 25 Aug 2024 09:16 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर स्त्री 2 की सफलता के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। श्रद्धा इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय बन गई हैं। 92 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ वह प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई हैं। 

विज्ञापन
Stree 2 Shraddha Kapoor Beats Priyanka Chopra On instagram becomes 2nd most followed Indian Virat Kohli at Top
श्रद्धा कपूर, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद से श्रद्धा कपूर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगे निकल गईं। पीएम मोदी के बाद श्रद्धा अब इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय बन गई हैं। 92 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ वह ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई हैं। 

Stree 2 Shraddha Kapoor Beats Priyanka Chopra On instagram becomes 2nd most followed Indian Virat Kohli at Top
श्रद्धा कपूर (स्त्री 2) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़े हैं। बॉलीवुड सितारों में अब तक प्रियंका चोपड़ा इस मामले में सबसे आगे चल रही थीं। मगर अब श्रद्धा ने उन्हें पछाड़ते हुए पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है। साथ ही दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन सेलिब्रिटी बन गई हैं। पहले नंबर पर 270 मिलियन फॉलोअर्स के साथ विराट कोहली सबसे आगे हैं। 

Stree 2 Shraddha Kapoor Beats Priyanka Chopra On instagram becomes 2nd most followed Indian Virat Kohli at Top
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म स्त्री 2 की रिलीज से पहले इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के करीब 90 मिलियन फॉलोअर्स थे। मगर फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद श्रद्धा कपूर हर तरफ छा गई है। इंस्टाग्राम हैंडल पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई। अभिनेत्री ने पहले देश के प्रधानमंत्री को और अब प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Shraddha Kapoor Beats Priyanka Chopra On instagram becomes 2nd most followed Indian Virat Kohli at Top
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

बता दें कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टॉप तीन भारतीय सेलिब्रिटी में पहले नंबर पर विराट कोहली (270 मिलियन), दूसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर (92 मिलियन) और तीसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा (91.8 मिलियन) हैं।

Ben Affleck: अमेरिकी नेता की बेटी के साथ घूमते दिखे बेन एफ्लेक, हाल ही में, जेनिफर लोपेज से हुए थे अलग

विज्ञापन
Stree 2 Shraddha Kapoor Beats Priyanka Chopra On instagram becomes 2nd most followed Indian Virat Kohli at Top
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म स्त्री 2 की बात करें तो अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे शानदार सितारे नजर आए हैं। 10 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 341.65 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed