{"_id":"66acbe6ce8d5766095025c9b","slug":"sunidhi-chauhan-talks-about-auto-tune-says-using-this-technology-in-the-right-way-it-will-enhances-the-project-2024-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunidhi Chauhan: सुनिधि अपनी गायकी में ऑटो ट्यून से करती हैं परहेज, बोलीं- मैं प्रैक्टिस में यकीन करती हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunidhi Chauhan: सुनिधि अपनी गायकी में ऑटो ट्यून से करती हैं परहेज, बोलीं- मैं प्रैक्टिस में यकीन करती हूं
Fri, 02 Aug 2024 04:56 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
सुनिधि चौहान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunidhichauhan5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनिधि चौहान बॉलीवुड में अपनी अलग स्टाइल की गायकी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट दिए हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान सुनिधि गायकी में ऑटो-ट्यून के उपयोग के बारे खुलकर बातें करती नजर आईं। साथ ही साथ उन्होंने इसके फायदे और नुकसान के बारे में भी अपने फैंस को बताया।
सुनिधि चौहान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunidhichauhan5
सुनिधि चौहान से जब पूछा गया कि क्या वे अपने गानों में ऑटो-ट्यून का प्रयोग करती यहीं। इस सवाल के जवाब में गायिका कहती हैं, 'मैं ऑटो-ट्यून का उपयोग नहीं करती हूं। चाहे मुझे 100 बार गाना पड़े, लेकिन ऑटो-ट्यून से परहेज करती हूं'।
सुनिधि चौहान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunidhichauhan5
सुनिधि चौहान अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'कई गायक और गायिका हैं जो ऑटो-ट्यून का प्रयोग करते हैं। ऑटो ट्यून एक ऐसा प्रभाव है जो आवाज को थोड़ा और चमका देता है। आजकल वे इसका प्रयोग हर जगह करते हैं, लेकिन मुझे इससे दिक्कत है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनिधि चौहान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunidhichauhan5
किसी भी तकनीक को कम और सही जगह पर इस्तेमाल किया जाए तो फायदा जरूर होता है। सुनिधि चौहान भी कहती हैं, 'आजकल हर गायक और गायिका इसका प्रयोग करने लगे हैं जो सही नहीं है। इसके साथ मेरी समस्या यह है कि जब इसे हर किसी की आवाज पर इस्तेमाल किया जाता है तो सभी आवाज़ें एक जैसी लगती हैं'।
विज्ञापन
सुनिधि चौहान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunidhichauhan5
सुनिधि कहती हैं, 'मैंने इसका अनुभव किया है। ऑटो ट्यून कोई खराब टेक्निक नहीं है। यदि आप तकनीक का सही तरीके से उपयोग करते हैं तो यह आपके गाने को निखारने का काम करेगी। मैं यह नहीं कह रही हूं कि सबकी आवाज एक जैसी हो जाएगी, लेकिन समानता जरूर देखने को मिलेगी'।