यह बात लंबे समय से चल रही है कि कि भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। वह दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब उनकी शादी की तैयारियों की खबरों ने भी जोर पकड़ा हुआ है और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि अथिया के पिता दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस बात का खुलासा कर दिया है।
Suniel Shetty: अथिया-राहुल की शादी पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कल बच्चों को लेकर आता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील शेट्टी अपनी कार से बाहर निकलते हुए हाथ जोड़कर मीडिया को पोज देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुनील शेट्टी ने मीडिया से यह भी कहा कि वह शादी के बाद अथिया और केएल राहुल को तस्वीरों के लिए बाहर लाएंगे। उन्होंने कहा, ‘कल बच्चों को लेकर आता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।’ उन्होंने यह भी कहा कि पूरा परिवार कल बाहर आएगा और मीडिया को पोज देगा। मीडिया भी उन्हें बेटी की शादी की एडवांस बधाई देते नजर आए। अभिनेता ने मीडिया के लिए भी खास इंतजाम किए हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
">http://
बता दें कि कुछ समय पहले ही सुनील शेट्टी के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं, जिसमें उनका घर पूरी तरह से जगमगा रहा था और अच्छी तरह से सजाया गया था। खबरों के मुताबिक, शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। खबर यह भी है कि बॉलीवुड सेलेब्स शादी में शामिल न हों। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि दोनों ने अपनी शादी में 'नो फोन पॉलिसी' की थीम रखी है। शादी के दौरान किसी को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
Kartik Aryan: 10 दिन के लिए कार्तिक ने चार्ज किए 20 करोड़ रुपये, बोले- मैं बॉलीवुड का शहजादा...