सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: ये सुपरस्टार्स ले चुके हैं फिल्मों से लंबा ब्रेक, बिग बी और ऐश्वर्या की वापसी रही थी फीकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 07:44 PM IST
सार

शाहरुख खान ने साल 2018 में अभिनय से ब्रेक ले लिया था। उस वक्त उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जो फ्लॉप साबित हुई थी। 

विज्ञापन
4
Superstars Who Take a Break From Acting Aishwarya Rai Bachchan Shah Rukh Khan Amitabh Bachchan
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला

फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे अपनी नई-नई फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। लोग उनकी नई फिल्म की घोषणा होने के साथ ही रिलीज का इंतजार करने लगते हैं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में यह सिलसिला लगातार नहीं चलता। समय-समय पर कई कलाकार फिल्मों से दूरी बनाते रहते हैं और दर्शक उनकी वापसी की राह देखते रहते हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई बड़े सितारे अब तक ऐसा कर चुके हैं। आज हम ऐसे ही कुछ सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने का बड़ा फैसला लिया था। इनमें से कुछ ने पर्दे पर शानदार वापसी की थी तो कुछ का कमबैक बड़ा ही फीका रहा था।

Trending Videos
Superstars Who Take a Break From Acting Aishwarya Rai Bachchan Shah Rukh Khan Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने साल 1992 में एक बयान जारी करके सभी को चौंका दिया था। इस बयान में उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने का एलान किया था। उन्होंने 1992 से लेकर 1997 तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी थी। पांच साल बाद जब बिग बी ने पर्दे पर  वापसी की तो उन्हें निराशा हाथ लगी। उन्होंने फिल्म 'मृत्युदंड' से वापसी की थी, जिसे दर्शकों ने नकार दिया था। हालांकि, कुछ ही समय बाद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ उनकी झोली में आ गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Superstars Who Take a Break From Acting Aishwarya Rai Bachchan Shah Rukh Khan Amitabh Bachchan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने साल 2018 में अभिनय से ब्रेक ले लिया था। उस वक्त उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जो फ्लॉप साबित हुई थी। किंग खान का ब्रेक चार साल तक जारी रहा था।  साल 2023 में उन्होंने फिल्म 'पठान' से वापसी की थी। इस फिल्म ने सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख की धमाकेदार वापसी कराई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे थे।

Superstars Who Take a Break From Acting Aishwarya Rai Bachchan Shah Rukh Khan Amitabh Bachchan
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय ने साल 2011 में फिल्मों से दूरी बना ली थी। दरअसल, मां बनने के चलते ऐश्वर्या ने अपने लिए यह फैसला लिया था। उन्होंने भी 4 साल का ब्रेक लिया था। उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘जज़्बा’ से वापसी की थी। इस फिल्म को संजय गुप्ता ने डायरेक्ट किया था।

4 - 4
विज्ञापन
Superstars Who Take a Break From Acting Aishwarya Rai Bachchan Shah Rukh Khan Amitabh Bachchan
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने भी शाहरुख खान की तरह ही साल 2018 में फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला लिया था। बाकी सितारों की तरह उन्होंने अब तक वापसी नहीं की है। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी। हालांकि, फिल्म 'कला' के गाने 'घोड़े पे सवार' में वह नजर आई थी। फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से उनकी पर्दे पर वापसी होगी। यह फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed