फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva Beats BMCM: कांगुवा ने बड़े मियां छोटे मियां को पीछे छोड़ा, स्पेशल इफेक्ट्स का दिखेगा इंटरनेशनल अंदाज

Tue, 23 Apr 2024 01:15 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 23 Apr 2024 01:15 PM IST
विज्ञापन
suriya bobby Kanguva beats bade miyan chote miyan in special effects budget higher than pushpa 2 singham again
कांगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभी तक इस साल रिलीज हुई फिल्मों में निर्माता वाशू भगनानी की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सबसे बड़े बजट की फिल्म रही है लेकिन अब साउथ सिनेमा की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांगुवा' ने इसे पीछे छोड़ दिया है। अपने टीजर के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाने वाली फिल्म 'कांगुवा' का बजट 350 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का घोषित बजट इतना ही बताया गया था।

suriya bobby Kanguva beats bade miyan chote miyan in special effects budget higher than pushpa 2 singham again
कांगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'कांगुवा' बनाने वालों का दावा है कि ये साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। कहा जाता है कि इसका बजट 350 करोड़ से ज्यादा है, जो इसे इंडियन सिनेमा में एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट भी बनाता है। इसमें कोई शक नहीं है कि 'कांगुवा' इस साल की अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म है। स्टूडियो ग्रीन की इस फिल्म में दो अलग-अलग कालखंड की कहानी है और इसमें फिल्म के हीरो सूर्या दोनों कालखंडों में दिखाई देंगे।

suriya bobby Kanguva beats bade miyan chote miyan in special effects budget higher than pushpa 2 singham again
कांगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहा ये भी जा रहा है कि 'कांगुवा' का बजट इस साल की आने वाली फिल्मों 'सिंघम अगेन' और 'पुष्पा द रूल' जैसी दूसरी बड़ी फिल्मों से भी ज्यादा है। फिल्म में बॉबी और सूर्या के किरदारों के बीच की बड़ी लड़ाई को फिल्माने में लगी मेहनत के किस्से जब से बाहर आए हैं, लोगों की इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ी हैं। फिल्म टीजर में बॉबी का खलनायक वाला लुक, सूर्या के बहादुर योद्धा के लुक से बिलकुल अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
suriya bobby Kanguva beats bade miyan chote miyan in special effects budget higher than pushpa 2 singham again
कांगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'कांगुवा' को ‘मगधीरा’ से कहीं आगे की फिल्म बताया जा रहा है। इसकी निर्माता कंपनी स्टूडियो ग्रीन साउथ सिनेमा में बड़ा नाम है, जिन्हें 'सिंघम' सीरीज, 'परुथी वीरन', 'सिरुथाई' और अन्य कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसी कंपनी ने प्रभास की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली द बिगिनिंग' का वितरण भी किया था। फिल्म ‘कांगुवा’ में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और देवी श्री प्रसादे के संगीत पर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed