फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: तापसी को है अपनी सफलता पर गर्व, बोलीं- मैं आज जहां हूं सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत के बदौलत हूं

Sun, 28 Apr 2024 04:46 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 28 Apr 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu talks about her journey in bollywood says I consistently pushed myself so i am at happy place
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम
तापसी पन्नू आज बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाली तापसी के लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री अपने संघर्ष के दिनों को याद करती नजर आईं। साथ ही साथ उन्होंने बॉलीवुड के पैपराजी कल्चर पर भी अपनी बात को बेबाकी से रखा। 
Taapsee Pannu talks about her journey in bollywood says I consistently pushed myself so i am at happy place
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम

आखिरी बार तापसी पन्नू शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म 'डंकी' में नजर आई थीं। दर्शकों को इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद भी आया था। तापसी बॉलीवुड में अलग किस्म की भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर हैं। तापसी कहती हैं, 'मैंने अपने करियर के शुरुआत से ही अलग-अलग किस्म की भूमिकाओं को चुना है'। तापसी पन्नू अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैंने फिल्म 'बेबी' और 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों के एक्शन किया है। वहीं मैंने 'सांढ़ की आंख' और 'मनमर्जियां' जैसी फिल्में भी की हैं। मुझे अलग-अलग किरदार निभाने में काफी मजा आता है'। 
Taapsee Pannu talks about her journey in bollywood says I consistently pushed myself so i am at happy place
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम

'हसीन दिलरुबा' स्टार तापसी पन्नू कहती हैं, 'आज मैं जहां हूं वहां पहुंचने के लिए मैंने काफी मेहनत की है। यह सफलता मुझे यूं ही नहीं मिल गई है। अब मैं जहां हूं वहां से मैं आराम से अपने करियर के साथ निजी जिंदगी पर भी ध्यान दे सकती हूं। करियर के साथ जिंदगी में संतुलन रहे यह भी जरुरी है'।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu talks about her journey in bollywood says I consistently pushed myself so i am at happy place
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम
तापसी पन्नू अपनी निजी जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया पर निजता बरतती हैं। वे अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को सबके साथ साझा करने में विश्वास नहीं करती हैं। वहीं बॉलीवुड में पैपराजी कल्चर के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'पैपराजी को कलाकारों की निजता का सम्मान करना चाहिए। उनकी भी एक जिंदगी है जो उनकी पब्लिक लाइफ से अलग होती है। कई बार पैपराजी इसे नहीं समझते हैं'। 
विज्ञापन
Taapsee Pannu talks about her journey in bollywood says I consistently pushed myself so i am at happy place
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम

तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी साल 2023 में 'डंकी' फिल्म में नजर आई थीं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में अभिनेत्री 'वो लड़की है कहां', 'खेल-खेल में' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed