Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
taaza khabar season 2 actress Shriya Pilgaonkar revealed that she attended a kid birthday party for money
{"_id":"66f7738f2e8a48fdba082c46","slug":"taaza-khabar-season-2-actress-shriya-pilgaonkar-revealed-that-she-attended-a-kid-birthday-party-for-money-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shriya Pilgaonkar: जब पैसों के लिए छोटे बच्चे के जन्मदिन में शामिल हुईं श्रिया, बोलीं- उसके पिता...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shriya Pilgaonkar: जब पैसों के लिए छोटे बच्चे के जन्मदिन में शामिल हुईं श्रिया, बोलीं- उसके पिता...
'मिर्जापुर ', ' गिल्टी माइंड्स ' और ' ताजा खबर ' जैसी वेब सीरीज से अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। इन वेब सीरीज से वह लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी हैं। अभिनेत्री के रूप में मिली सफलता के बीच हाल ही में उन्होंने अपने पुराने समय को याद करते हुए एक हैरान कर देने वाली बात बताई है।
श्रिया पिलगांवकर ने खुलासा किया कि उन्होंने पैसों के लिए एक अजनबी की बर्थडे पार्टी में शिरकत की थी। उनके मुताबिक यह उनके लिए सबसे शर्मनाक पल था। उन्होंने कहा, "कुछ शर्मनाक जो मैंने किया वह शायद यह था कि मैं एक अजनबी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई, जिसके लिए मुझे वाकई अच्छे पैसे मिले थे।
उन्होंने कहा, "मैं अब जब उस समय को याद करती हूं तो मुझे आश्चर्य होता है, लेकिन उस समय मुझे ऐसा लगा था कि वह छोटा बच्चा मेरा एक प्रशंसक है, लेकिन अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे एहसास होता है कि वह बच्चा नहीं, बल्कि उसके पिता मेरे फैन थे।"
उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि उन्होंने मुझे आने के लिए मना लिया था। मेरा मतलब है कि मैंने पैसों के लिए ऐसा कर दिया। खैर, कोई बात नहीं, पैसे कमाने के लिए किसी का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। बच्चा बहुत छोटा था, यही वजह है कि मुझे उस पार्टी में बुलाया गया था। हालांकि, मुझे लगता है कि इस 10 साल के बच्चे ने मेरा कोई भी शो नहीं देखा था।"
वर्कफ़्रंट की बात करें तो श्रिया पिलगांवकर की वेब सीरीज 'ताजा खबर' (सीजन 2) 26 सितंबर, 2024 को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इसमें मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम मुख्य भूमिका में हैं। वह जल्द ही फिल्म 'नवरा माजा नवसाचा 2' में दिखाई देंगी, जिसमें उनके माता पिता सुप्रिया पिलगांवकर और अभिनेता सचिन पिलगांवकर भी हैं।
Devara Collection Day 1: 'देवरा पार्ट वन' की दमदार शुरुआत, पहले दिन किया यह बड़ा कमाल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।