टेलीविजन जगत का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की लोकप्रियता आज इतनी बढ़ गई है कि घर-घर में इस शो को देखा जाता है। यही नहीं, यह शो आज के समय में दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक बन गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह शो भारत के मशहूर हास्य लेखक और नाटककार तारक मेहता की देन है। यह शो तारक मेहता की रचना 'दुनिया ने उंधा चश्मा' से प्रेरित होकर बनाया गया है। आज ही के दिन तारक मेहता की 87 साल की उम्र में मौत हो गई थी। तारक मेहता को पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
Taarak Mehta: निधन के बाद नहीं हुआ था तारक मेहता का अंतिम संस्कार, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारक मेहता का नाम आज बच्चे-बच्चे की जुबान पर है, जिसका कारण तारक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो है, लेकिन आज भी ऐसे कई लोग हैं, जो असली तारक मेहता से वाकिफ नहीं है। तारक मेहता द्वारा लिखी गई रचना 'दुनिया ने उंधा चश्मा' गुजराती भाषा में लिखी गई थी। इस रचना को आधार बनाकर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' नाम का एक टीवी शो शुरू किया गया, जो आज लोगों की खूब वाहवाही लूट रहा है।
तारक मेहता की मौत लंबी बीमारी के बाद अहमदाबाद में हुई थी। उनकी मौत से न सिर्फ गुजरात में उनके चाहने वाले दुखी हुए थे, बल्कि पूरे देश में लोगों को उनकी मौत का बेहद अफसोस है। उनका योगदान अतुलनीय है। आज भी जब शो के निर्माता असित मोदी तारक मेहता शो की चर्चा करते है तो उनका नाम जरूर लेते हैं,क्योंकि अगर उन्होंने यह रचना नहीं की होती तो आज यह शो दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय नहीं होता।
Deepika-Katrina: दीपिका-कटरीना साथ मिलकर करेंगी जासूसी? बड़े स्तर पर चल रही तैयारी
तारक मेहता ने 80 से ज्यादा किताबें लिखी थीं। उनकी रचनाओं का कोई जोड़ नहीं था। पाठक वर्ग उनकी रचनाओं को पढ़ना काफी पसंद करता है, क्योंकि उनके लिखने की शैली बाकि सभी लेखकों से बिल्कुल अलग थी। उनकी नॉवेल 'दुनिया ने उंधा चश्मा' लोगों के बीच ज्यादा पॉपुलर हुआ।
बता दें कि तारक मेहता के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया, बल्कि उनका देह-दान किया गया था। परिवार के मुताबिक यही उनकी आखिरी इच्छा थी। वह हमेशा यह बात दोहराते थे कि जब उनका देहांत हो तो वह देह-दान कर सकें और समाज कल्याण में अपनी सहभागिता दर्ज करवा सकें। आज उनके न रहने के बाद भी देश उन्हें याद करता रहेगा।
Oscars 2023: ऑस्कर 2023 के मंच पर दिखेगा 'नाटू नाटू' का जलवा, राम चरण और Jr. NTR के परफॉर्म करने की उठी मांग