फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 Ka Dum: पहली बार शाहरुख ने सलमान का माना एहसान, बोले- 'तुम्हारे घर का नमक खाया इसलिए...'

Sun, 09 Sep 2018 03:44 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
10 ka dum shah rukh khan with salman khan on finale episode
10 ka dum

सलमान खान का शो दस का दम अपने आखिरी पड़ाव पर है। शो के फिनाले एपिसोड में हिस्सा लेने सलमान के करीबी दोस्त शाहरुख और रानी मुखर्जी पहुंचे। इस दौरान तीनों ने सेट पर खूब मस्ती की। शाहरुख ने एक ठेले पर खड़े होकर शो में एंट्री की और बैकग्राउंड में फिल्म 'करन-अर्जुन' फिल्म का गाना 'ये बंधन तो...' बज रहा होता है। बता दें कि फिल्म 'करन-अर्जुन' में सलमान और शाहरुख भाई बने होते हैैं।

10 ka dum shah rukh khan with salman khan on finale episode
10 ka dum

सलमान खान इंट्रोडक्शन में शाहरुख खान को बादशाह कह के बुलाते हैं। शाहरुख खान कहते हैं कि 'सलमान भले ही ऐसे तनकर खड़े होते हैं और मुझसे बड़े लगते हैं लेकिन असल जिंदगी में सलमान मुझसे एक-डेढ़ महीने छोटे हैं। मैंने जिंदगी में बहुत धक्के खाए हैं लेकिन इस तरह ठेले पर आकर जिंदगी का सबसे अच्छा धक्का खाया है।' 

10 ka dum shah rukh khan with salman khan on finale episode
10 ka dum

शाहरुख आगे कहते हैं कि 'मैंने केवल धक्के ही नहीं खाए बल्कि इनके (सलमान) घर का नमक भी खाया है। जब मुंबई में पहली बार आया था तो सलमान के घरवालों ने मेरा बहुत ख्याल रखा। सलमान खान ने एक भाई की तरह हमेशा मदद की। सलीम अंकल (सलमान के पिता) ने एक बार मुझे दुआ दी और सचमुच मैं कहना चाहता हूं कि इनके घर का खाना खाया हूं इसलिए यहां खड़ा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
10 ka dum shah rukh khan with salman khan on finale episode
10 ka dum

सलमान खान ने आगे कहा कि 'आज आप जहां पर हैं अपनी किस्मत की वजह से हैं, जो आपसे कोई छिन नहीं सकता।' शाहरुख ने कहा कि 'बहुत कम ऐसा होता है जब हमें ऐसे साथ में आने का मौका मिलता है। आज जब हम एक ही सेट पर मौजूद हैं तो मैं दिल से बहुत खुश हूं।'

विज्ञापन
10 ka dum shah rukh khan with salman khan on finale episode
10 ka dum

शाहरुख खान बातचीत के दौरान बताते हैं कि उनका छोटा बेटा अबराम किस तरह सलमान खान की तरह है। शाहरुख खान ने बताया कि वह हर छोटी-सी बात पर अक्सर मुझे और गौरी को कहता रहता है कि मैं आपसे प्यार करता हूं, और वह लगभग हर लड़की से अपने प्यार का इजहार करता रहता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed