फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: 'कशिश' से 'कोमोलिका' तक जानें आमना शरीफ के किस्से, धर्म तक बदल चुकी यह अभिनेत्री

Fri, 16 Jul 2021 03:56 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 16 Jul 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Aamna Sharif Birthday Special Actress played Komolika Role In Kasautii Zindagi Kay 2 and Kashish in Kahi to Hoga
आमना शरीफ बर्थडे - फोटो : Instagram

16 जुलाई को छोटे परदे की बड़ी अदाकारा आमना शरीफ अपना जन्मदिन मना रही हैं। आमना शरीफ का जन्म मुंबई में ही साल 1982 में हुआ था और उनकी पढ़ाई भी यही से हुई। आमना शरीफ जब अपना कॉलेज कर रही थीं उसी दौरान उन्हें कई मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो के ऑफर आए। फिल्म और टेलीविजन में आने से पहले आमना ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। आमना शरीफ टेलीविजन का एक बहुत बड़ा नाम है। उनके अभिनय के साथ-साथ प्रशंसक उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं। आमना शरीफ आज 38 साल की हो चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल है। सीरियल 'कही तो होगा' से 'कशिश' बनकर सबके दिलों पर छाने वाली आमना शरीफ की तस्वीरों में उनकी भोली सी सूरत आज भी उनके प्रशंसकों को दीवाना बना देती है। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके टेलीविजन, फिल्म और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताएंगे।



फिल्मों से की थी अभिनय की शुरुआत

ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि आमना शरीफ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन से नहीं बल्कि फिल्मों से की थी। उन्होंने साल 2002 में जीजंक्शन नामक तमिल फिल्म से मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा था। हालांकि इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख कर लिया था। कही तो होगा के खत्म होने के बाद उन्होंने फिर से फिल्मी परदे का रुख किया। उन्होंने आलू चाट, एक विलन, शक्ल पे मत जा जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें फिल्मों में वो सफलता नहीं मिली जो टेलीविजन शोज के द्वारा मिली।
 

Aamna Sharif Birthday Special Actress played Komolika Role In Kasautii Zindagi Kay 2 and Kashish in Kahi to Hoga
आमना शरीफ बर्थडे - फोटो : Instagram

कशिश बनकर घर-घर में छा गई आमना शरीफ

आमना शरीफ का बॉलीवुड करियर भले ही न चला हो, लेकिन टेलीविजन पर उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। उनका सीरियर 'कही तो होगा' पांच साल तक चला। इस शो में आमना ने कशिश की भूमिका निभाई थी। शो में उनके अपोजिट राजीव खंडेलवाल नजर आए थे। कशिश बनकर आमना के हुस्न का जादू कुछ इस कदर चला कि वो रातों-रात स्टार बन गईं। इस शो में पहनी हुईं उनकी पोशाक और गहने उस वक्त सब ट्रेंड हुए और उन्हें कई प्रशंसक फैशन आइकॉन के तौर पर देखने लगे। कही तो होगा के अलावा आमना कई शोज में बतौर अतिथि भी पहुंची। कही तो होगा के बाद वो होंगे जुदा ना हम, एक थी नायिका में नजर आईं। लेकिन उन्हें जो प्यार कशिश के लिए मिला वो इन शोज में नहीं मिला।

Aamna Sharif Birthday Special Actress played Komolika Role In Kasautii Zindagi Kay 2 and Kashish in Kahi to Hoga
आमना शरीफ बर्थडे - फोटो : Instagram

कई सालों बाद कोमोलिका बनकर लौटी आमना शरीफ

साल 2013 में एक थी नायिका के बाद आमना शरीफ ने टेलीविजन से दूरी बना ली थी। लेकिन एक बार फिर साल 2019 में एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में वो कोमोलिका बनकर लौटीं। हालांकि आमना से पहले ये किरदार हिना खान निभा रही थीं, लेकिन कुछ कमिटमेंट्स के चलते उन्हें ये शो छोड़ना पड़ा  और उनकी जगह शो में ली आमना शरीफ ने। आमना शरीफ कोमोलिका के लुक में जबरदस्त लग रही थीं, लेकिन मासूम सी दिखने वाली आमना शरीफ को लोगों ने कोमोलिका की नकारात्मक भूमिका में कुछ अधिक पसंद नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamna Sharif Birthday Special Actress played Komolika Role In Kasautii Zindagi Kay 2 and Kashish in Kahi to Hoga
आमना शरीफ बर्थडे - फोटो : Instagram

इन सितारों के साथ जुड़ा आमना का नाम

आमना शरीफ की प्रोफेशनल जिंदगी से साथ-साथ निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल कही तो होगा में काम करते हुए आमना शरीफ और राजीव खंडेलवाल एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों का रिश्ता लगभग 3 साल तक चला। राजीव के अलावा आमना का नाम टीवी एक्टर विकास सेठी, इकबाल खान और शब्बीर आहलूवालिया के साथ भी जोड़ा गया। इन सबके अलावा बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी के साथ भी उनका नाम जुड़ा।

विज्ञापन
Aamna Sharif Birthday Special Actress played Komolika Role In Kasautii Zindagi Kay 2 and Kashish in Kahi to Hoga
आमना शरीफ बर्थडे - फोटो : Instagram

बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बदला धर्म

बता दें कि आमना शरीफ ने 1 साल तक डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर अमित कपूर को डेट करने के बाद 27 दिसंबर 2013 में उनसे शादी कर ली थी। अमित कपूर से शादी करने के लिए आमना शरीफ ने अपना धर्म छोड़ हिन्दू धर्म अपना लिया था। साल 2015 में आमना ने बेटे को जन्म दिया। उनके बेटे का नाम आर्यन कपूर है। आमना शरीफ लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही में वह फिल्म रूही में नजर आई थीं। उनके जन्मदिन के मौके पर अमर उजाला टीम की तरफ से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed