{"_id":"60f1501ee258002bd25ce837","slug":"the-dishul-wedding-rahul-vaidya-and-disha-parmar-groom-and-bride-look-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द दिशुल वेडिंग: एक दूजे के हुए राहुल वैद्य और दिशा परमार, शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
द दिशुल वेडिंग: एक दूजे के हुए राहुल वैद्य और दिशा परमार, शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के मशहूर सितारे राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए हैं। आज उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन है। दिशा और राहुल की शादी के साथ- साथ सगाई और वरमाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दिशा और राहुल को दुल्हा दुल्हन के रूप में देखकर फैंस उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि राहुल घुटने पर बैठकर दिशा को अंगूठी पहनाते हैं। वहीं दिशा भी शर्मा जाती हैं और फिर दोनों एक दूसरे के गले लग जाते हैं।राहुल और दिशा के चेहरे पर ढेर सारी खुशियां देखने को मिल रही हैं।
दूल्हा-दुल्हन बने नजर आए दिशा और राहुल
दुल्हन के रूप में दिशा किसी खूबसूरत परी जैसी लग रही हैं वहीं राहुल वैद्य भी दूल्हा बनकर बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।इस वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा रहा है कि दिशा परमार ने लाल रंग का जोड़ा पहना है वहीं राहुल वैद्य ऑफ व्हाइट शेरवानी और पगड़ी लगाए नजर आ रहे हैं। घर के सभी लोग दिशा का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। वहीं राहुल अपनी दुल्हन के लिए डांस कर रहे हैं। ये वीडियो उनके दोस्त और अभिनेता अली गोनी ने भी साझा किया है। अली अपने दोस्त की शादी में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले दिशा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। राहुल वैद्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें वह दिशा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों शाहरुख खान के मशहूर गाने 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस करते नजर आ रहे थे। वहीं, फैंस कपल को उनके आने वाले जीवन के लिए बधाई दे रहे हैं।
कपल ने अपने करीबी दोस्तों और फैमिली को ई-इनवाइट भेजे हैं। इस इन्विटेशन के साथ उन्होंने एक पर्सनल मैसेज भी भेजा है, जिसमें लिखा है, 'हम आपको अपने खास दिन का हिस्सा बनाना और आपसे आशीर्वाद लेना चाहते हैं। आपसे मिलने की प्रतीक्षा रहेगी।' वहीं उनके सभी दोस्त और रिश्तेदार इस खास दिन का हिस्सा बनने पहुंच गए हैं।
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में कुछ चुनिंदा लोगों को ही शामिल किया गया। हाल ही राहुल ने बताया था कि कोरोना के कारण अन्य लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। उनकी संगीत सेरिमनी में अली गोनी, तोशी सबरी, मीका सिंह और विंदू दारा सिंह जैसे सिलेब्रिटीज ने परफॉर्म किया।
बता दें, राहुल और दिशा ने 6 जुलाई 2021 को अपनी शादी की खबर की घोषणा की थी। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था। कपल ने शादी की डेट का एलान करते हुए लिखा था, 'अपने परिवार वालों के आशीर्वाद के साथ, हम इस खास पल को आपके साथ साझा करने के लिए काफी प्रसन्न हैं। हम आपको बताने के लिए काफी उत्साहित हैं कि, हमारी शादी 16 जुलाई 2021 को होने वाली है। हम साथ में प्यार और एकजुटता के इस नए चैप्टर को शुरू करने जा रहे हैं, इसके लिए हमें आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। प्यार, दिशा और राहुल।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।