फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Engagement: 'जिंदगी मेरे घर आना' फेम ईशा कंसारा ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, मंगेतर ने पूछा- लाइफ टाइम वाला कोलैब है ना?

Mon, 07 Mar 2022 01:03 AM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 07 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Actress Esha Kansara gets engaged to her boyfriend Siddharth Amit Bhavsar shares engagement pics
ईशा कंसारा की सगाई की तस्वीरें - फोटो : Esha Kansara

जिंदगी घर आना फेम टेलीविजन एक्ट्रेस ईशा कंसारा ने अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ अमित भावसागर से सगाई कर ली है। सिद्धार्थ म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। दोनों ने चार मार्च को सगाई की है। वहीं ईशा ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को सगाई की जानकारी दी। सगाई के दौरान सिद्धार्थ ने ट्रेडिशनल सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। 



 
Actress Esha Kansara gets engaged to her boyfriend Siddharth Amit Bhavsar shares engagement pics
ईशा कंसारा और सिद्धार्थ - फोटो : Instagram

ईशा ने पेस्टल शेड का लहंगा पहना था। ईशा और सिद्धार्थ एक दूसरे के साथ खूबसूरत लग रहे थे। ईशा की तस्वीरें सामने आने के बाद टेलीविजन से जुड़े लोगों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। वत्सल सेठ, दिशा परमार और जानकी मेहता जैसे कई सेलिब्रिटीज ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। ईशा के पोस्ट पर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं। वहींं सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि अब दोनों जल्दी शादी कर लो। 



 
Actress Esha Kansara gets engaged to her boyfriend Siddharth Amit Bhavsar shares engagement pics
ईशा कंसारा - फोटो : Instagram

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए ईशा ने लिखा 'देखो हमने क्या किया!' वहीं सिद्धार्थ ने कहा कि दोनों का साथ हमेशा रहने वाला है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने 'मस्त मगन' गाने का कवर वर्जन गाया है। वीडियो पर उन्होंने कैप्शन दिया कि 'लाइफ टाइम वाला कोलैब है ना?' जवाब में, ईशा ने लिखा, "इससे बेहतर कोलैब डील कभी नहीं मिली @musicwaala आई लव यू!'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Esha Kansara gets engaged to her boyfriend Siddharth Amit Bhavsar shares engagement pics
ईशा कंसारा - फोटो : Instagram

ईशा कंसारा ने परिवार के साथ तस्वीर भी साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि सिद्धार्थ से पहले उन्हें उनके परिवार से प्यार हो गया था। वहीं शादी के अफवाहों पर ईशा ने ब्रेक लगाते हुए कहा कि नहीं हमने अभी शादी नहीं की है। उन्होंने कहा हम दोनों ने सगाई शानदार तरीके से की है। हम थोड़े उत्साही हैं, हम सगाई भी शादी जैसे करते हैं। 


 
विज्ञापन
Actress Esha Kansara gets engaged to her boyfriend Siddharth Amit Bhavsar shares engagement pics
ईशा कंसारा - फोटो : Instagram

 ईशा कंसारा का जन्म 20 अगस्त 1992 को हुआ था। वे एक मॉडल, डांसर, टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2011 में भारतीय टीवी सीरियल मुक्ति बंधन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।उन्होंने 2017 में गुजराती सिनेमा में फिल्म दुनियादारी से अपना फिल्मी डेब्यू किया। ईशा ने सीरियल 'मैडम सर', 'माई नेम इज लखन', 'एक ननद की खुशियों की चाबी...भाभी' जैसे कई शो में अहम किरदार निभाएं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed