1.रेणुका शहाणे आएंगी नजर
अब इंटरनेट पर पकेगी 'खिचड़ी', रेणुका लगाएंगी हंसी का तड़का, 5 लजीज बातें जो आपका जानना जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2. यह होगी स्टारकास्ट
खिचड़ी के रीमेक में पुराने चेहरों के साथ-साथ नए एक्टर्स भी नजर आएंगे। पारेख परिवार के मुख्य सदस्यों का किरदार निभाने वाले अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक, वंदना पाठक और जमनादास मजीठिया होंगे। ये सभी शो में वही किरदार निभाते दिखेंगे जो शो के पहले सीजन्स में निभाते दिखे थे। इसके अलावा रीमेक में देबीना बैनर्जी, सरिता जोशी, दीपशिखा नागपाल और फिल्म 'ओएमजी' के निर्देशक उमेश शुक्ला का भी कैमियो होगा।
3. इस फॉरमैट में होगा प्रसारण
माना जा रहा था कि 'खिचड़ी-2' का प्रसारण स्टार प्लस पर होगा। हालांकि, अब खबर यह है कि इस लोकप्रिय शो का प्रसारण स्टार प्लस के डिजिटल चैनल 'हॉटस्टार' पर होगा।मशहूर शो 'सारा भाई वर्सेस सारा भाई-2' को भी वेब सीरीज के रूप में हाल में रिलीज किया गया। हालांकि, इसे वह लोकप्रियता नहीं मिली जो टीवी पर प्रसारित होने पर मिला।
4. बन चुकी है फिल्म
साल 2002 में स्टार प्लस पर 'खिचड़ी' का प्रसारण शुरू हुआ था। दो साल के अंदर यह लोगों के बीच इतना लोकप्रिय हो गया कि मेकर्स को इसका दूसरा सीजन भी लेकर आना पड़ा। साल 2005 में इसके दूसरे सीजन को 'इंस्टैंट खिचड़ी' के नाम से रिलीज किया गया। हालांकि, इसे लोगों से औसत प्रतिक्रिया मिली थी। मेकर्स ने इसी नाम से एक फिल्म 'खिचड़ी: द मूवी' भी रिलीज की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया। यह पहली ऐसी फिल्म है जो किसी टीवी सीरीज पर आधारित है।
इससे पहले ही भारत के युवा अमेरिकी टीवी सीरीज 'फ्रेंड्स' के मजेदार किरदार 'चैंडलर' के फैन बनते, 'खिचड़ी' के कैरेक्टर 'प्रफुल्ल' ने उनके दिलों पर इस कदर कब्जा जमा लिया कि उसके बोले डायलॉग्स, यहां तक कि अन्य किरदारों के तकियाकलाम भी लोगों की जुबान पर चढ़ गए। शो के डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं। प्रफुल और हंसा की बातचीत आज भी वॉट्सऐप पर हिट है-
1.हैलो हाय, खाना खाके जाना
2.अरे जयश्री, चाय लाती हो या बाहर से मंगवाऊं'
3.बड़े लोग... बड़े लोग...
4.हंसा-प्रभुल की अंग्रेजी
हंसा: प्रभुल, कल्चर मतलब?
प्रफुल्ल: हंसा... वो अपना माली है ना
हंसा: हां
प्रफुल्ल: वो जब थक जाता है तो उसकी मां उससे क्या कहती है?
हंसा: वो कहती हैं 'बेटा तू थक गया है ना? तो तू पेड़ पे कल चढ़...कल चढ़'
कल चढ़ हंसा...कल्चर...अच्छा!!!