{"_id":"5ae46d1f4f1c1b87098b6c79","slug":"actress-sweta-bhattacharya-say-no-to-short-dresses-and-suhagrat-scene-producers-take-te-step","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस ने छोटे कपड़े पहनने से किया इनकार, प्रोड्यूसर ने देखा कॉन्ट्रैक्ट और कर दिया ये बड़ा काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एक्ट्रेस ने छोटे कपड़े पहनने से किया इनकार, प्रोड्यूसर ने देखा कॉन्ट्रैक्ट और कर दिया ये बड़ा काम
Sun, 29 Apr 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Apr 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर टीवी सीरियल 'जय कन्हैया लाल की' में मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस श्वेता भट्टाचार्य इन दिनों सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने शो में अपने को-स्टार विशाल वशिष्ठ से ऑनस्क्रीन रोमांस करने के लिए साफ इनकार कर दिया है। शो में दोनों एक्टर्स को सुहागरात का एक सीन शूट करना था लेकिन सीन के बारे में जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस ने शूट करने से मना कर दिया। इसके बाद शो के प्रोड्यूसर ने ये बड़ा काम कर दिया।
2 of 4
मिली जानकारी के अनुसार, शो में एक्ट्रेस श्वेता ने पहले से ही अपने कॉन्ट्रैक्ट में ये मेंशन कर रखा था कि वह कोई भी इंटीमेट सीन नहीं देंगी। इसके अलावा वह शो पर स्लीवलेस कपड़े और शॉर्ट ड्रेस भी नहीं पहनेंगी। इसके चलते शो मेकर्स को सुहागरात का सीन ही हटाना पड़ा।
3 of 4
जब इस बारे में एक्ट्रेस से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें छोटे और स्लीवलेस कपड़े पहनने पसंद नहीं है लेकिन उन्होंने इस बारे में अपने कॉन्ट्रैक्ट में कुछ नहीं लिखा है। एक्ट्रेस का कहना है- 'मैं छोटे कपड़ों में कंफर्टेबल फील नहीं कर पाती। वहीं मैं स्लीवलेस भी नहीं पहन पाती क्योंकि मुझे लगता है कि वह मेरी बॉडी के अकॉर्डिंग ठीक नहीं है। इसलिए मैंने पहले ही अपने प्रोड्यूसर्स को ये बात बता दी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्वेता ने आगे बताया- 'हॉट पैंट्स और ऐसे छोटे कपड़े नहीं पहन पाऊंगी। यह शो एक पुराने शो का रीमेक है। अब इस शो में एक इंटीमेट सीन था जो पुराने शो में नहीं था, तो ऐसे में उसे शूट करने की कोई जरूरत नहीं है। मैंने मेकर्स से कहा कि मैं इंटीमेट सीन और लिप लॉक देने में भी कंफर्टेबल नहीं हूं। आज यह सब टीवी पर नॉर्मल हो गया है लेकिन यह मेरे लिए आसान नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।