{"_id":"5b1a21874f1c1b64068b5127","slug":"after-a-long-time-kapil-sharma-retutns-on-social-media-and-his-tweet-will-leave-in-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैंस की डिमांड पर लंबे समय बाद कपिल शर्मा ने ट्विटर पर की वापसी, बताया क्यों हो गए थे लापता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फैंस की डिमांड पर लंबे समय बाद कपिल शर्मा ने ट्विटर पर की वापसी, बताया क्यों हो गए थे लापता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते काफी वक्त से कपिल शर्मा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे। कभी अपने दोस्तों से गाली-गलौच करना तो कभी किसी को फोन पर अपशब्द कहना। इन सब बातों को दरकिनार करते हुए कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लंबे समय बाद वापसी की और कुछ ऐसा कह दिया कि वह लाइमलाइट में आ गए।
kapil sharma
दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने दोस्तों का पंजाबी गाना शेयर किया और फैंस से कहा कि वह उनसे बात करेंगे। इसके बाद जैसे ही कपिल ऑनलाइन आए मानो ट्वीट की बौछार सी आ गई। ज्यादातर लोगों ने कपिल से वापसी की बात कही तो किसी ने कपिल से पूछा कि आप इतने समय से कहां थे?
Hello friends .. hope all well .. let’s have a chat tonight by 11 pm .. till then listen this Punjabi dance number by my friends @drzeusworld @ZoraWorldwide https://t.co/R0JhG2paOt
— KAPIL (@KapilSharmaK9) June 7, 2018
kapil sharma
कपिल ने फैंस के सभी सवालों का जवाब दिया। कपिल ने कहा कि वह ट्रेवल कर रहे थे और तब तक सामने नहीं आएंगे जब तक शेप में नहीं आ जाते। इसके बाद कपिल ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे खलबली मच गई। कपिल ने फैंस से बात करने के बाद ट्वीट किया - 'अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की कोशिश कर रहा हूं।'
Chalo now good night .. trying to change my life style 🙈.. god bless all .. love u
— KAPIL (@KapilSharmaK9) June 7, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma
आपको बता दें, कपिल लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर हैं। कपिल उस वक्त विवादों में आ गए थे जब उन्होंने 'हिचकी' फिल्म का प्रमोशन करने आईं रानी मुखर्जी को घंटों इंतजार कराया और फिर शूट कैंसिल कर दिया था। इसके बाद पत्रकार से फोन पर गाली-गलौच करने को लेकर भी उनका नाम सामने आया था।
विज्ञापन
Kapil Sharma
इस पूरे वाकया के बाद फिल्म क्रिटिक सुभाष झा ने कपिल को लेकर कई खुलासे किए थे। इसके साथ ही ऐसी खबरें आई कि कपिल पिछले साल हुए अपने साथ हुए धोखों से काफी दुखी हैं, जिस मुश्किल दौर से वह गुजर रहे हैं वह बेशक किसी को भी हिला कर रख सकता है। इसके साथ ही अपने बर्ताव को लेकर कपिल का एक और बयान चर्चा में रहा। एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल ने कहा था - 'सभी का गुस्सा निकालने का अलग तरीका होता है। मैं अपने गुस्से को गालियों से निकालता हूं।