फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV: ‘बालिका वधू’ के दूसरे सीजन पर टिकी ‘कलर्स’ की नंबर वन बनने की आस, इसके बाद खुलेगा रणवीर का पिटारा

Wed, 04 Aug 2021 01:10 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 04 Aug 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
after Balika vadhu 2 and ranveer singh show colors expected that to be in number one position in trp
बालिका वधू 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

‘कलर्स’ की मनोरंजन चैनलों के नंबर वन स्पॉट से विदाई को लंबा समय हो गया है। ये नंबर वन पोजीशन चैनल को अपने प्रमुख शो ‘बालिका वधू’ से मिली थी। इस शो की शुरुआत के 13 साल बाद अब इसका सीक्वेल रिलीज होने जा रहा है। बचपन में ही ब्याह दी गई आनंदी की इस कहानी ने तब पूरी हिंदी पट्टी में हलचल भी मचा दी थी। लेकिन, जैसे जैसे लोगों को ये समझ आता गया कि चैनल ने एक गंभीर विषय को दर्शकों के दिलोदिमाग पर असर डालने के लिए ही बनाया है और कहानी इस समस्या का कोई ठोस समाधान सुझाने की हालत में नहीं है तो वहीं से इस शो की और चैनल की भी टीआरपी में गिरावट शुरू हो गई। ये बात चैनल भी मानता है कि उसके इस शो के 13 साल बाद भी ‘बाल विवाह’ की कुप्रथा देश के कई हिस्सों में मौजूद है। चैनल एक बार फिर दावा कर रहा है कि बाल विवाह को खत्म करने पर फिर से चर्चाएं शुरू करने के मकसद के साथ ही कलर्स चैनल ‘बालिका वधू’ का दूसरा सीजन शुरू करने वाला है।

after Balika vadhu 2 and ranveer singh show colors expected that to be in number one position in trp
वंश सयानी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

‘बालिका वधू’ का दूसरा सीजन ‘नई आनंदी’ की कहानी दिखाएगा। एक बार फिर आनंदी अपने साथ हुए अन्याय से लड़ने और उसे खत्म करने के लिए जूझती दिखेगी। और, एक बार फिर हिंदी पट्टी के दर्शकों की भावनाओं के सहारे उनके मन में चैनल को लेकर एक नई तस्वीर बनाने की कोशिश की जाएगी। केप टाउन में शूट होने के बावजूद कलर्स चैनल का मेगा बजट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ इस बार अपने ओपनिंग वीकएंड एपीसोड्स में ही लोगों को आकर्षित नहीं कर सका। ये पहली बार हुआ है कि शो की ओपनिंग इतनी खराब रेटिंग के साथ हुई कि इसे टॉप 5 कार्यक्रमों में जगह तक न मिल सकी।

after Balika vadhu 2 and ranveer singh show colors expected that to be in number one position in trp
अंशुल त्रिवेदी, सनी पंचोली - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अब तैयारी ‘बालिका वधू’ के दूसरे सीजन के जरिए टीआरपी बटोरने की है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के शोले पहले हफ्ते ही ठंडे पड़ जाने के बाद चैनल के अधिकारी अब ‘बालिका वधू’ के दूसरे सीजन को एक नई क्रांति बता रहे हैं। ‘बालिका वधू’ के सीजन 2 में दो गुजराती दोस्तों प्रेमजी और खिमजी की कहानी है। इनके बीच बहुत ही गहरी दोस्ती है। दोनों चाहते हैं कि उनकी ये दोस्ती और गहरी हो जाए। खिमजी की पत्नी एक आनंदी को जन्म देती है वहीं प्रेमजी के परिवार में एक नन्हा बालक जिगर पैदा होता है। अगले ही दिन प्रेमजी और खिमजी एक-दूसरे से वादा करते हैं कि वे आनंदी और जिगर की शादी करा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
after Balika vadhu 2 and ranveer singh show colors expected that to be in number one position in trp
श्रेया पटेल - फोटो : अमर उजाला मुंबई

आनंदी की भूमिका के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री श्रेया पटेल कहती हैं, “मेरे परिवार ने हमेशा मुझे बताया कि आनंदी के किरदार ने कई भारतीयों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। मैं एक ऐसे किरदार को निभाने के लिये बेहद उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी नर्वस भी हूं जिसने सभी पर इतना गहरा प्रभाव छोड़ा है। आनंदी और मुझमें कई समानताएं हैं। वह बहादुर और खुशमिजाज है और उसे  गरबा करना पसंद है। मैं इस नए सफर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'' शो में अंशुल त्रिवेदी, रिद्धि शुक्ला, सनी पंचोली, शिजू कटारिया और सीमा मिश्रा सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।

विज्ञापन
after Balika vadhu 2 and ranveer singh show colors expected that to be in number one position in trp
रिद्धि शुक्ला, शिजू कटारिया - फोटो : अमर उजाला मुंबई

‘बालिका वधू’ के सीजन 2 के बाद कलर्स चैनल की तैयारी हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह के साथ भी एक नया गेम शो लॉन्च करने की है। लेकिन, उससे पहले चैनल की मार्केटिंग टीम अपने नए शोज के बारे में उन घरों तक जानकारी पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही है जिनके घरों पर टेलीविजन ओटीटी के दौर में भी देखा जा रहा है और जहां अब भी टेलीविजन दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है। उच्च मध्यमवर्गीय परिवारों में अपनी पहुंच बढ़ाने का ऐसा प्रयास जी टीवी भी अपने कुछ शोज को लेकर अतीत में कर चुका है और ‘अमर उजाला’ संग किए गए इन वेबिनार ने ओटीटी के दर्शकों को वापस टेलीविजन पर लाने में बड़ी भूमिका भी निभाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed