फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कपिल शर्मा शो: अपनी पलटन के साथ इस दिन दर्शकों के सामने आ सकते हैं कपिल शर्मा, जानें कौन होगा पहला मेहमान

Tue, 03 Aug 2021 02:25 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 03 Aug 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
The kapil sharma show is all set to laugh audience once again Akshay kumar could be the first guest says reports
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

तनाव से भरी जिंदगी में दर्शक फिल्मों और सीरियलों के जरिए अपना मनोरंजन करते हैं। एक तरफ डांस और रियलिटी शो से तो दर्शकों को आनंद आता है लेकिन उन्हें और भी मजा मिलता है कॉमेडी शो से। ये ही वजह है कि फैंस 'द कपिल शर्मा शो' को काफी याद करते हैं। हालांकि कपिल शर्मा ने घोषणा कर दी है कि जल्द ही वो अपनी टीम के साथ फिर से पर्दे पर लौट रहे हैं। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया है जिसमें टीम नए अंदाज में नजर आ रही है।



जानें कौन हो सकता है पहला मेहमान

हालांकि जहां एक तरफ शो में सुदेश लहरी की एंट्री हुई है तो वहीं सुमोना को इस बार टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं अभी तक शो की ऑन-एयर डेट कन्फर्म नहीं की गई है लेकिन खबरों की मानें तो शो 21 अगस्त को टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं इसी बीच ये भी पता चल गया है कि कपिल के शो में सबसे पहला मेहमान कौन है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

The kapil sharma show is all set to laugh audience once again Akshay kumar could be the first guest says reports
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

बताया जा रहा है कि कपिल के शो में सबसे पहले मेहमान के रूप मे अक्षय कुमार होंगे। अक्षय कुमार इससे पहले कपिल शर्मा के शो में कई बार गेस्ट के रूप में नजर आ चुके हैं। वहीं जब भी अक्षय कुमार कपिल के शो में आते हैं तो हंसी के ठहाके दोगुने हो जाते हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि कपिल के शो में अक्षय 'बेलबॉटम' के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे।

The kapil sharma show is all set to laugh audience once again Akshay kumar could be the first guest says reports
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram

बता दें कि अभी सोनी चैनल पर इंडियन आइडल प्रसारित हो रहा है वहीं 15 अगस्त को इसके फिनाले के बाद इसी टाइम स्लॉट पर 'द कपिल शर्मा शो' लॉन्च किया जाएगा। कपिल शर्मा के पर्दे पर दोबारा लौटने से दर्शकों के बीच काफी खुशी है। कपिल इस समय के सबसे मशहूर कॉमेडियन हैं और उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के साथ साथ सेलेब्स को भी अपना फैन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The kapil sharma show is all set to laugh audience once again Akshay kumar could be the first guest says reports
सुदेश लहरी - फोटो : Social media

वहीं शो में सुदेश लहरी के आने से मस्ती और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। दरअसल सुदेश लहरी और कृष्णा की जोड़ी ने 'कॉमेडी सर्कस' में खूब धूम मचाया था। इसके बाद अब फिर पर्दे पर दोनों साथ नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि कृष्णा इस शो में सपना के के रोल में नजर आते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सुदेश कौन सा अनोखा अवतार अपनाते हैं।

विज्ञापन
The kapil sharma show is all set to laugh audience once again Akshay kumar could be the first guest says reports
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

बता दें कि शो को इसी साल ऑफ एयर किया गया था। इसकी वजह ये बताई गई थी कि कपिल अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं। साथ ही कोरोना के कारण लाइव आडियंस नहीं आ रही थी जिससे शो में बहुत आनंद नहीं आ रहा था। ऐसे में कुछ वक्त के लिए द कपिल शर्मा शो को बंद कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed