{"_id":"6108c725b9151c558502062e","slug":"jodha-akbar-fame-lokendra-singh-rajawat-amputated-his-leg-due-to-high-diabetes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तंगी की मार: बीमारी के चलते 'जोधा अकबर' के इस एक्टर का काटना पड़ा पैर, हुआ बुरा हाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तंगी की मार: बीमारी के चलते 'जोधा अकबर' के इस एक्टर का काटना पड़ा पैर, हुआ बुरा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लोकेंद्र सिंह राजावत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों मनोरंजन जगत से कई ऐसे नाम सामने आए हैं जिन्हें कोरोना काल में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कईयों को काम ना मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है तो कई किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीते दिनों बाबा खान, शगुफ्ता अली और सविता बजाज जैसे कई नाम सामने आए थे। इसी बीच टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ और ‘ये है मोहब्बतें’ में काम कर चुके अभिनेता लोकेंद्र सिंह राजावत (Lokendra Singh Rajawat) का डायबिटीज की वजह से एक पैर काटना पड़ा है। कोरोना काल में उन्हें काम की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्ट्रेस लेने की वजह से उनका डायबिटीज का स्तर बढ़ता चला गया और अब उन्हें यह दिन देखना पड़ रहा है।
यह खबर उन सभी लोगों के लिए भी आंखें खोल देने वाली है जो अपनी सेहत का ध्यान का नहीं रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उनके एक पैर को शरीर से अलग कर दिया है। एक इंटरव्यू में लोकेंद्र ने बताया कि हाई स्ट्रेस लेवल की वजह से उनके ब्लड शुगर बढ़ गई जिसकी वजह से एक पैर काटना पड़ा।
2 of 5
लोकेंद्र सिंह राजावत
- फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान लोकेंद्र ने कहा, ‘मैं कुछ नहीं कर सकता। कोरोना महामारी से पहले मैं अच्छा काम कर रहा था लेकिन जब काम कम होने लगा तो आर्थिक परेशानियों के चलते चिंताएं बढ़ने लगीं।' लोकेंद्र ने आगे बताया कि इसकी शुरुआत में उनके दाहिने पैर में दिक्कतें होनी शुरू हुईं। जब उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन बाद में यह इंफेक्शन फैलता चला गया। उन्हें गैंग्रीन हो गया था। 'खुद को बचाने का एक ही तरीका था कि घुटने तक उनके पैर काट दिए जाए। '
3 of 5
लोकेंद्र सिंह राजावत
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के भक्तिवेदांता अस्पताल में लोकेंद्र का पांच घंटे तक ऑपरेशन चला था। लोकेंद्र आगे कहते हैं कि ‘काश, 10 साल पहले जब मुझे डायबिटीज हुआ था तब मैंने इसपर ध्यान दिया होता। हम एक्टर्स की शूटिंग का कोई समय नहीं होता है। खाने की अनियमितता और काम के घंटों के चलते स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और तनाव भी होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लोकेंद्र सिंह राजावत
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकेन्द्र ने यह भी बताया कि CINTAA द्वारा उन्हें आर्थिक रूप से भी सहायता मुहैया करवाई गई है। इसके अलावा तमाम एक्टर्स भी मुझे कॉल कर रहे हैं और मेरा हालचाल ले रहे हैं और हौसला भी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
लोकेंद्र सिंह राजावत
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 'ये है मोहब्बतें' और 'जोधा अकबर' के अलावा 'सीआइडी', 'क्राइम पेट्रोल' और रणबीर कपूर की 'जग्गा जासूस' में भी नजर आए हैं। इसके अलावा लोकेंद्र मीजान जाफरी की फिल्म 'मलाल' में भी नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।