{"_id":"6108c2d4e22842514447b5c9","slug":"happy-birthday-sunil-grover-everything-you-want-to-know-about-kapil-sharma-and-sunil-grover-fight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback: पक्के दोस्त से दुश्मन बन गए थे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, फ्लाइट में हुई हाथापाई के बाद कभी नहीं की बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Throwback: पक्के दोस्त से दुश्मन बन गए थे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, फ्लाइट में हुई हाथापाई के बाद कभी नहीं की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन इंडस्ट्री में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और कपिल शर्मा (kapil Sharma) की एक अलग पहचान है। आज सुनील ग्रोवर का जन्मदिन है। सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा में एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के साथ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते थे। लेकिन एक लड़ाई के बाद ये दोनों कभी साथ नजर नहीं आए।
दोनों के बीच आखिरकार क्या हुआ था?
साल 2017 में कपिल और सुनील के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि आज तक दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। अब कपिल अकेले ही 'द कपिल शर्मा शो' चला रहे हैं। दोनों के बीच आखिरकार क्या हुआ था, फैंस आज तक पता नहीं है। दोनों ने कभी एक दूसरे पर गलत टिप्पणी नहीं की।
2 of 5
सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
खबरों के मुताबिक फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। 'द कपिल शर्मा' शो की टीम फ्लाइट से सफर कर रही थी। इस दौरान कपिल नशे में भी थे। कपिल के ड्रिंक करने के दौरान केबिन क्रू ने खाना सर्व किया तो टीम के बाकी सदस्यों ने खाना शुरू कर दिया। बस फिर क्या था कपिल इस पर भड़क गए।
3 of 5
सुनील ग्रोवर, सलमान खान और कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील ने कपिल को समझाने की कोशिश की तो कपिल उन पर चिल्लाने लगे। कपिल उठे और अपना जूता उतारकर सुनील ग्रोवर पर फेंककर मारा। सुनील इस दौरान कपिल को समझाने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि इसके बाद कपिल ने भी इस लड़ाई के बारे में बात की थी। एक इंटरव्यू में कपिल ने कहा था, किसी ने कहा कि मैंने जूता फेंक कर मारा, किसी ने कहा कि मैंने जल्दी खाना खाने को लेकर नाराजगी जाहिर कर दी। जबकि न तो सुनील ने कभी ऐसे आरोप लगाए। ये सब मनगढंत बातें थी जोकि किसी तीसरे ने फैलाई।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : Instagram
इन फिल्मों में आए नजर
सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से की थी। इसके बाद सुनील ग्रोवर द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, मैं हूं ना, गजनी, जिला गाजियाबाद, गब्बर इज बैक, बागी और भारत में नजर आए हैं। वह वेब सीरीज तांडव और सनफ्लावर में भी काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।